अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेशाध्यक्ष का जन्मदिन ‘खिदमत दिवस’ के रूप में मनाया

प्रदेशभर में हुए रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी साहब एवं प्रदेशाध्यक्ष जनाब एम. सादिक खान के जन्मदिवस (यौमे पैदाइश) के अवसर पर प्रदेशभर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा ‘‘खिदमत दिवस’’ के रूप में मनाया गया।

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेशभर में मोर्चे द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किये गये। जयपुर में सवाई मानसिंह चिकित्सालय में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया।

मेवाती ने बताया कि मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान द्वारा दोपहर 2.00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया, जिसमें मोर्चे के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा चार दरवाजा स्थित हजरत मौलाना जियाऊद्दीन साहब की दरगाह एवं गोविन्ददेवजी मन्दिर परिसर के बाहर कम्बल, फल वितरित किये गये एवं पौधारोपण किया गया। इसके पश्चात् आमेर विधानसभा के वार्ड नं. 3 में शहजाद खान एवं उनकी टीम द्वारा जन्मदिवस के अवसर पर कम्बल एवं फल वितरित किये गये।

इस अवसर पर मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. तस्लीम बानो, प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती, प्रदेश उपाध्यक्ष अकरम कुरैशी, जंग बहादुर, फरिदुद्दीन जैकी, प्रदेश मंत्री महबूब कुरैशी, एच. खान, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रमजान अली चैपदार, मोर्चा जिलाध्यक्ष मुराद अली शेख, समीर मलिक, खालिद गौड़, उस्मान चैहान, अजीज महावत, मुश्ताक अहमद, गुलजार कुरैशी, साबिर कुरैशी, इकबाल चाचा, अकबर मंसूरी, अन्नू भाई, सत्तार कोटपूतली, इरशाद हसनपुरा, अयुब खान भिवाड़ी, शाकीर खान अजमेर, रजाक खान अजमेर सहित मोर्चे के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।