
जयपुर। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने कहा कि भारतीय संविधान के अंतर्गत विधि की सर्वोच्चता मानी गई है। हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान के अंतर्गत सभी आवश्यक प्रावधान किए हैं, जिसके अनुसार देश में सभी व्यवस्थाएं चलती है। यहां विधि की सर्वौच्चता को प्रतिपादित किया गया है। उन्होंने कहा कि एक अच्छा जनप्रतिनिधि वह होता है, जो सभी की बात सुने और उस पर विचार करें।लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला बुधवार को राजसमन्द जिले के नाथद्वारा में वल्लभ विलास में आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह में उपस्थित समुदाय को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होेंने कहा कि अभी हाल में ही देश ने कल ही गणतंत्र दिवस मनाया है। जिसमें गणतन्त्र के महत्व को दर्शाता है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने इस अवसर पर कहा कि देश में स्वस्थ संसदीय परम्पराओं व व्यवस्थाओं से संसदीय लोकतन्त्र मजबूत होगा। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश ने अभी कोरोना महामारी के साथ मुकाबला किया है, साथ ही उन्होंने कहा कि संसद व विधानसभा में ससंदीय परम्पराओं के कार्य किस प्रकार करने है। यह सब देखा और समझा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने नाथद्वारा शहर के बारे में उन्हें बताया कि ये शहर धार्मिक सांस्कृतिक पर्यटन के लिये अद्भुतता लिये हुए है।
लोकसभा अध्यक्ष व विधानसभा अध्यक्ष ने किये प्रभु श्रीनाथजी के दर्शनदर्शन कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने बुधवार को राजसमन्द जिले के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किये व देश प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।