
पाकिस्तान में फौजी भी महफूज नहीं हैं। गुरुवार रात यहां आतंकी संगठन तालिबान ने एक चेक पोस्ट पर हमला कर दिया। इसमें चार सैनिक मारे गए और और कई घायल हो गए। इंटर सर्विसेस पब्लिक रिलेशन्स ने इसकी पुष्टि की है। आईएसपीआर पाकिस्तानी सेना का मीडिया विंग और इसके जरिए ही फौज से जुड़ी जानकारियां मीडिया और लोगों तक पहुंचती हैं।

घटना दक्षिणी वजीरिस्तान के माकेन क्षेत्र में गुरुवार रात हुई। यहां सेना की एक चेक पोस्ट है। इस पर आतंकियों ने फायरिंग की। सेना ने इसका जवाब दिया। हमले में चार सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई। 16 सैनिक घायल हैं, जिनमें 7 की हालत गंभीर बताई गई है। घटना के बाद फौज की एक टुकड़ी यहां भेजी गई। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने हमले की निंदा की है।
यह भी पढ़ें- न्यू केलेडोनिया आईलैंड पर 7.7 तीव्रता का भूकंप