राज्य के बजट में डीग-कुम्हेर क्षेत्र को मिली बड़ी सौगातें

विधायक विश्वेंद्र सिंह के प्रयास लाए रंग

विधायक विश्वेंद्र सिंह के अथक प्रयासों से भरतपुर जिले के डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र को राज्य के बजट में कई महत्वपूर्ण सौगातें मिली है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए विधायक विश्वेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा क्षेत्र के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।

बजट में कुम्हेर क्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज खोलने जाने की घोषणा की गई है। जिससे अब छात्रों को नर्सिंग की पढ़ाई करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं डीग शहर में नया सदर थाना एवं डीग तहसील के गांव सिनसिनी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। इस घोषणा के बाद से डीग क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

डीग एंव कुम्हेर में अलग-अलग 2 स्टेडियम बनाए जाएंगे। जिससे कि क्षेत्र में खेलों को और बढ़ावा मिल सकेगा और क्षेत्र के खिलाडयि़ों को आगे बढऩे का मौका मिल सकेगा। इसके साथ ही करीब 55 करोड़ की लागत से कुम्हेर-नदबई रोड का विकास भी कराया जाएगा। रोड का विकास होने से आवागमन सुलभ हो सकेगा और वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- 7 मार्च को होगा नारी शक्ति 2021 कार्यक्रम