जेकेके की ऑनलाइन वर्कशॉप

jkk
jkk

दर्शकों ने ‘लाडी पाव’, बर्गर बन्स और पिज्जा मफिन्स बनाना सीखा

जयपुर। जवाहर कला केंद्र (जेकेके) की ओर से आयोजित ऑनलाइन वर्कशॉप ‘बेक ए ब्रैड’ के दूसरे दिन बुधवार को सेशन का संचालन फूड स्टाइलिस्ट और कंसल्टेंट अर्पिता मेहता पालीवाल ने किया। प्रतिभागियों ने पहले दिन के सेशन में सिखाए गए बेसिक ब्रैड डो (गुंथा हुआ आटा) से विभिन्न प्रकार की रेसिपी तैयार की। प्रतिभागियों ने क्लास से पहले अपना डो तैयार किया और प्रशिक्षक के साथ मिलकर इसे बेक किया। यह एक इंटरैक्टिव वर्कशॉप थी जिसके दौरान प्रशिक्षक ने प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी दिए।

लेसन की शुरूआत ‘लाडी पाव’ बनाने के साथ हुई, जिसके लिए डो को स्मूथ करके और 6 बराबर भागों में विभाजित करके तैयार किया गया था। फिर उन्हें ढककर पाव बन्स के दोगुने होने तक छोड़ दिया गया। इसके बाद बन्स पर ब्रश की मदद से दूध लगाया जाता है और 15-20 मिनट के लिए 200 डिग्री पर बेक किया जाता है। एक बार बन्स तैयार हो जाने के बाद उन पर ब्रश से मक्खन लगाया गया, और खाने से पहले उन्हें 10 मिनट के लिए ढककर रखना होता है।

इसके बाद ‘बर्गर बन्स’ तैयार किए गए। इसे बनाने के लिए पाव बनाने की विधि का पालन किया गया और इसके ऊपर तिल के दाने का छिड़काव किया गया।फिर उन्हें ढककर और फूलने के लिए एक तरफ रख दिया गया।इसके बाद बन्स को 200 डिग्री पर 25-30 मिनट के लिए बेक कर लिया गया।फिर उन्हें मक्खन से ब्रश किया गया और 10-15 मिनट के लिए रसोई के एक नम तौलिये से ढक कर रख दिया गया। फिर बन्स को ठंडा होने पर बर्गर बनाने के लिए स्लाइस किया गया।

वर्कशॉप के दौरान अंतिम रेसिपी ‘पिज्जा मफिन्स’ तैयार की गई थी। डो स्मूथ होने के बाद, इसे थोड़ा आटा लगाकर, आटे की लोई बनाकर इसे गोल-गोल बेल लिया गया। फिर उन्हें ग्रीस किए हुए मफिन मोल्ड्स में रखा गया। इसके बाद इस पर पिज्जा सॉस लगाया गया, फिर चीज और सब्जियां ऊपर से डाली गईं। इसके ऊपर चीज, सीजनिंग और चिली फ्लैक्स भी डाला गया। इसके बाद मफिन्स को 15-20 मिनट तक बेक किया गया। फिर नम किचन टॉवल से 5-7 मिनट के लिए ढककर पैन से बाहर निकाल दिया जाता है।हिन्दुस्थान