
बीते जमाने के दिग्गज बॉलीवुड एक्टर चंद्रशेखर का आज (बुधवार को) निधन हो गया है। वे 97 साल के थे। उन्हें टेलीविजन सीरीज रामायण में आर्य सुमंत की भूमिका निभाने के लिए भी जाना जाता था। अनिल गायकवाड़ ने चंद्रशेखर के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आज सुबह 7 बजे उनका निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा।
चंद्रशेखर के बेटे अशोक ने बताया, पापा का नींद में निधन हो गया। उन्हें अपने स्वास्थ्य के साथ कोई समस्या नहीं थी। वे पिछले गुरुवार को एक दिन के लिए अस्पताल में थे। हम उन्हें घर वापस लाए और ऑक्सीजन सहित सभी सुविधाएं भी लेकर आए थे, ताकी जरुरत पडऩे पर कोई परेशानी ना हो। वे कल रात भी ठीक थे।

उनका अंत शांतिपूर्ण रहा। हम आज शाम 4 बजे विले पार्ले के पवन हंस में उनका अंतिम संस्कार करने की योजना बना रहे हैं। चंद्रशेखर टीवी एक्टर शक्ति अरोड़ा के दादा थे। 2019 में शक्ति ने उनके साथ एक फोटो शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, मेरे दादाजी की सबसे अच्छी मुस्कान।
यह भी पढ़ें-जैकलीन एक बिजनसमैन के साथ रिलेशनशिप में, जल्द नए घर में होंगी शिफ्ट