भैरूलाल भास्कर बने साहित्य परिषद के अध्यक्ष

काव्य गोष्ठी में कृष्ण जन्माष्टमी व सामसामयिक विषयों पर सुनाई रचनाएं

अखिल भारतीय साहित्य परिषद की काव्य गोष्ठी व चुनाव रविवार को कोटा रोड स्थित स्काउट गाइड कार्यालय मृदुल भवन में हुए। जिसमें सर्वसम्मति से भैरूलाल भास्कर को फिर से अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष भास्कर का प्रदेश उपाध्यक्ष प्रद्युम्न वर्मा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। काव्यगोठी में कवियों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व समसामयिक विषय पर लगभग 25 कवियों ने काव्य पाठ किया। इसके बाद चुनाव कराए गए।

जिसमें निर्वतमान अध्यक्ष भैरूलाल भास्कर को ही फिर से अध्यक्ष बनाने पर सर्वसम्मति बनी। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रद्युम्न वर्मा ने भास्कर के नाम की घोषणा की। सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच भास्कर का स्वागत किया।

कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी व अतिथियों के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष वर्मा, व्याख्याता श्रीराम शर्मा, पूर्व जिला शिक्षाधिकारी प्रहलाद मीणा, ज्योतिषविद् ओमप्रकाश शास्त्री व पूर्व अध्यक्ष हेमराज बंसल मंचासीन थे।

गोष्ठी मे मेवाराम चौधरी, राजेश पंकज, सौभागमल, बृजराज पंकज, रमन अजमेरा, हीरालाल कामेलिया, सोभागमल वैष्णव, सूरजमल मियाडा, पीयूष परिंदा, उषा शर्मा, हरीश चंद्र सेन, हुसैन मोहम्मद नूर, राजेंद्र यादव अटरू, बृजराज प्रजापति, रामदिल कंडारा, राधेश्याम राष्ट्रवादी, नाथूलाल मेघवाल, सूरजमल मियाड़ा, रमेश गोपालपुरा आदि ने काव्यपाठ किया। संचालन बच्छराज राजस्थानी ने किया।

यह भी पढ़ें-जारी है वैक्सीनेशन महाअभियान, अब तक 12 लाख से अधिक टीकाकृत