भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने की मंडल व शहर अध्यक्षों की घोषणा

बारां। शहर के अंजुमन चौराहे के पास स्थित अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहम्मद अशफाक के निवास पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यालय में मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा की सहमति से मंडल व शहर अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई।

अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहम्मद अशफाक, महामंत्री फरीद पठान, सईद अंसारी, बारां-झालावाड़ समन्वयक हुसैन पठान, शहर अध्यक्ष महावीर नामा के निर्देश पर शहर अध्यक्ष शाहिद पठान व देहात अध्यक्ष खुर्शीद मोहम्मद को नियुक्त किया।

वहीं अंता नगर अध्यक्ष मुशर्रफ अली, देहात अध्यक्ष अब्दुल हकीम, सीसवाली में अन्नू टेलर, मांगरोल में अब्दुल हकीम शाह वार्डपार्षद, किशनगंज में शफीक मोहम्मद, गऊघाट में बाबू खान, भंवरगढ़ में शाकिर शेख, समरानियां में ताहिर खान, छबड़ा में नवाब नादिर खान, छीपाबड़ौद में मोहम्मद इदरीस टेलर को नियुक्त किया गया। .

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मजीद मलिक कमांडो, पूर्व वक्फ व मदरसा बोर्ड चेयरमैन बुंदु मंसूरी, जिला हज कमेटी चेयरमैन माजिद सलीम, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद अशफाक, उपाध्यक्ष अताउल्लाह खान, सदस्य मुन्ना पठान, उमर वेल्डर, कोषाध्यक्ष गयासुद्दीन सप्पू, कार्यालय मंत्री दानिश अंसारी, पूर्व मदरसा बोर्ड चेयरमैन मकसूद अली, आबिद शेख, जिला उपाध्यक्ष सलीम बेग, डॉ. सगीर ने इन नियुक्तों पर खुशी जताई। इस दौरान अहले सुन्नत वल जमाअत के सदर रईसुद्दीन शेख का भी स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें-ईद मिलादुन्नबी पर घरों में की इबादत, झालावाड़ और झालरापाटन में 201 यूनिट रक्तदान हुआ