वाल्मीकि जयंती पर हुई काव्य गोष्ठी, पद्मश्री चौमर का सम्मान

अलवर। भाजपा के सेवा सप्ताह के तहत कार्यकर्ताओं की ओर से सरस्वती सभागार रामनगर में वाल्मीकि जयंती पर राम से हम काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में अतिथियों को रामायण की प्रतियां भेंट की गई। कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र गोयल ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री उषा चौमर का शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण से की गई।

कवियित्री मधु यादव ने राम से बढ़कर राम का नाम… कविता सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। विजय कोली एवं मनीष पोसवाल ने भी पंक्तियां सुनाई। पद्मश्री चौमर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय समाज के वे आदर्श थे, जो कर्म परिवर्तन से महर्षि बने। उन्होंने रामायण को महान पौराणिक ग्रंथ बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् एनसी शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि मधु यादव, शहर अध्यक्ष मनोज चौहान व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष तरुण जैन थे। सरस्वती सीनियर सैकंडरी स्कूल के बच्चों ने राम वन्दना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में हरिओम गोयल, मयंक खंडेलवाल, अमित कश्मीरी, कुश कौशिक, जितेंद्र कौशिक रजत ठाकुरिया, ललित पंवार, मोहन चौहान व भाविक जोशी आदि मौजूद रहे।

भाजपा ने किया सफाई कर्मियों को सम्मानित

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से केडलगंज स्थित पार्टी कार्यालय में वाल्मीकि जयन्ती मनाई गई। महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जिला महामंत्री त्रिलोक चन्द कोली ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सीताराम किराड ने की।

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एससी मोर्चा बनेसिंह, भाजपा उपाध्यक्ष प्रमोद विजय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष तरूण जैन, एससी मोर्चा पूर्व अध्यक्ष मदन गोपाल, भाजपा मंत्री जितेन्द्र राठौड, देवेन्द्र सरगनिया, किरण कुमार रहे। इस अवसर पर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी विवेक कुमार, रितिक चावरिया, विजय कुमार, अंकित, रवि, साहिल, राजेश, संजय, कन्हैयालाल, सौरभ, निक्की, जितू, नानक, अनिल, महेन्द्र को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष एससी मोर्चा विक्की प्रधान रहे।

यह भी पढ़ें-शिविर में अधिकारी ही उपस्थित नहीं रहते, तो आम जनता के काम कैसे होंगे : महर्षि