
पुष्कर। पुष्कर धार्मिक मेले में भीड़ को देखते हुए कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के माकूल इंतजाम किए हैं। घाटों एवं मंदिरों में सुरक्षा की कमान आईएएस व आरएएस अधिकारियों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में सौंपी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस, आरएएसी के जवान तैनात किए गए हैं।
घाटों पर गोताखोरों की व्यवस्था की गई है। भीड़ नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की ओर से मुख्य बाजार समेत प्रमुख चौक-चौराहों पर बेरीकेडिंग की गई है तथा यात्रियों के लिए एक तरफा आवागमन की व्यवस्था की गई है। शाही स्नान के दौरान पैर फिसलने से एक साधु सरोवर में गिर गया। उसका उपचार कराया गया। शाही स्नान मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नसीम अख्तर इंसाफ, सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर, हरिप्रसाद पाराशर, पंडित कैलाश नाथ दाधीच, दामोदर मुखिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मंजू कुर्डिया, ताराचंद गहलोत, चंद्र शेखर गौड़ समेत अनेक प्रबुद्धजनों ने संतों का अभिनंदन किया। शाही स्नान के बाद सभी संतों ने रामधुनी करते हुए सरोवर की परिक्रमा लगाई।
पुजारी लक्ष्मी निवास व कृष्णगोपाल वशिष्ठ ने ब्रह्मा जी व गायत्री का अभिषेक किया। रथयात्रा में ये थे मौजूद यात्रा में वेद विद्वान ठाकुर प्रसाद पाराशर, अरूण बाबू पाराशर, कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, पूर्व पालिकाध्यक्ष सूरज नारायण पाराशर, राजकुमार पाराशर, साविता पाराशर समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु-भक्तों ने भाग लिया तथा ब्रह्मा जी के रथ को खींचा। यात्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में सत्यधाम शक्तिपीठ के उपासक गोरेलाल महाराज ने रथ व प्रतिमा पुष्कर के तीर्थ पुरोहितों को समर्पित किया।