प्रकाश पर्व की रही धूम, गुरुद्वारे में हुए कई आयोजन

Advertisement

भीलवाडा। सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 552 वां प्रकाश पर्व आज भीलवाड़ा में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस पर्व के चलते विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों द्वारा श्री गुरु नानक देव जी की जीवनी, कविता पाठ, शब्द कीर्तन, गायन सहित अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। श्री अखंड पाठ और चोले की सेवा का भी आयोजन किया गया।

आज सिंधु नगर स्थित गुरुद्वारे में दिन भर विशेष लंगर का आयोजन किया जाएगा। सभी समाजों द्वारा गुरुनानक देव जी का यह सन्देश एक पिता एकस के हम बारक़ और अव्वल अल्लेह नूर उपाया कुदरत के सब बन्दे ,एक नूर ते सब जग उपजया कौन भले को मंदे अक्सर सुनने को मिल जाते है, शहर में गुरु के प्रकाश पर्व को बडी धूम-धाम से मनाया जा रहा है।

भीलवाड़ा के गुरूद्वारों को रौशनी व फूलों से सजाया गया है जगह-जगह कीर्तन दरबार सजाकर गुरु का सन्देश व उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला जा रहा है। गुरुद्वारा के सचिव ऋषिपाल सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय प्रोग्राम के आज अन्तिम दिन दोपहर का दीवान सजाया गया उसके उपरान्त गुरु का अटूट लंगर बरताया गया शाम का दीवान भी गुरुद्वारा सिंह सभा में सजेगा कीर्तन दिवान के बाद अटूट लंगर बरतेगा।

यह भी पढ़ें-जिला कलक्टर ने की प्रशासन शहरों के संग अभियान के प्रगति की समीक्षा