विधायक ने खरंजा निर्माण के लिए दी पांच लाख की स्वीकृति

झुंझुनू सूरजगढ़। कस्बे के विकास में अग्रणी विधायक सुभाष पूनिया ने खरंजा निर्माण इंटरलोक के लिए पांच लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की है।

बुधवार को कस्बेवासियों के आग्रह पर स्थानीय विधायक सुभाष पूनिया ने अपने कोटे से पालीराम बृजलाल स्कूल के सामने आम रास्ते पर इंटरलोक खरंजा निर्माण के लिए पांच लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान करके कस्बेवासियों को राहत प्रदान की।

इस अवसर पर शिक्षा समिति सचिव गोपाल पंसारी, सुरेश शाह, ईश्वरी प्रसाद शाह, शिक्षा समिति सदस्य महावीर सैनी, संजय कानोडिया, हजारीलाल सैनी, विनोद खेतान सहित कस्बेवासियों ने विधायक का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें-भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा झुंझुनू