उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहर का दौर जारी, राजस्थान में माइनस रहा तापमान

उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर का चौथा दिन है। 16 दिसंबर अभी तक शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिल्ली में पारा लगातार गिर रहा है। आज भी राजधानी में सुबह के वक्त 3.1 के करीब न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है।

इसके अलावा राजस्थान में भी लगातार पारा गिर रहा है। यहां पर माइनस में पारा पहुंच रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज चूरू में -0.5, सीकर में -0.1 तो वहीं करोली और फतेहपुर में -1.8 तामपान दर्ज किया गया है।

बता दें कि इस वक्त देश में ठंड और वायु प्रदूषण से उत्तर भारत के लोगों का बुरा हाल है। राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन दमघोंटू हवा ने लोगों का सांस लेना मुश्किल कर दिया है। पिछले कई दिनों से पंजाब, यूपी, हरियाणा सहित कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते लगातार उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है, जिससे लोगों की कंपकंपी छूट रही है। मध्य दिसंबर के बाद से अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला है, जिसके चलते पारा लगातार गिर रहा है। दिल्ली में कल भी न्यूनतम पारा 5 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है। लोधी रोड़ पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 3.6 दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें-तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री से श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 55 भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी के मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया