
कांगे्रस का प्रदर्शन शुरू, जानें कांगे्रस-भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं
नई दिल्ली। डेक्कन हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में तलब की गई कांगे्रस अध्यक्ष सोनिया गांधी सुबह करीब 11 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर पहुंचीं। इधर, इससे खफा कांगे्रसियों ने देशभर में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मामले की नजाकत को ध्यान में रखकर पुलिस के कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सोनिया के साथ डॉक्टरों की टीम भी मौजूद है। तबीयत बिगडऩे पर वे पूछताछ के दौरान वापस लौट सकेंगी।
लोकतंत्र को कुचला जा रहा है : सचिन पायलट

सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की जांच का विरोध करने पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि देश में एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। लोकतंत्र में विरोध करना हमारा अधिकार है, लेकिन इसे कुचला भी जा रहा है।
केंद्र सरकार दिखाना चाहती है कि वह कितना पावरफुल है : खडग़े
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि 65 साल से ऊपर के जितने भी वरिष्ठ नागरिक होते हैं उनके घर पर जाकर पूछताछ करते हैं, लेकिन यहां पर तो सब चीजें वे तोड़ रहे हैं। वे दिखाना चाहते हैं कि वे कितने पावरफुल हैं। उन्होंने कहा कि हम हर मुद्दा उठाएंगे। अब तो हम मंहगाई का मुद्दा उठाए तो उसके लिए भी वे चर्चा के लिए तैयार नहीं हैं।
सोनिया के साथ डॉक्टरों की टीम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्वष्ठ अधिकारियों ने बताया है कि अगर पूछताछ के दौरान सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ती है तो उन्हें वापस जाने दिया जाएगा। सोनिया के साथ प्रियंका गांधी और डॉक्टरों की टीम मौजूद हैं।
हम ना दबेगें ना झुकेंगे केवल आगे बढ़ेंगे : सुरजेवाला
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अब मोदी सरकार का चाल, चेहरा और चरित्र बन गए हैं। प्रतिशोध की राजनीति में धधकते हुए प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार ना कांग्रेस को ना प्रजातंत्र को डरा पाई है ना डरा पाएगी। हम ना दबेगें ना झुकेंगे केवल आगे बढ़ेंगे। प्रजातंत्र के प्रहरी नेशनल हेराल्ड स्वतंत्रता संग्राम का चिन्ह है। ये सच की लड़ाई है ये जीतेगी।
हम सोनिया के लिए हमेशा खड़े रहेंगे : सलमान खुर्शीद
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि ईडी की झूठी पूछताछ से आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता इससे रुष्ट है। भाजपा मोदी जी को कितना बचाते हैं जब वे मोदी जी के लिए ये कर सकते हैं तो हम सोनिया गांधी के लिए नहीं कर सकते हैं। मोदी जी अभी 8-10 साल से देश में दिखे हैं, सोनिया गांधी का परिवार कबसे इस देश की सेवा करते आ रहा है।
अगर गांधी परिवार बेदाग है तो अब बेहाल क्यों? : अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर गांधी परिवार बेदाग है तो अब बेहाल क्यों? अगर गांधी परिवार ने भ्रष्टाचार नहीं किया तो हंगामा क्यों? आखिरकार भारत के नागरिकों से अगर किसी ने भ्रष्टाचार किया है तो उससे पूछताछ करना एजेंसियों का काम है। तो क्या गांधी परिवार के लिए कानून अलग से बनेगा? अगर कांग्रेस के पास छिपाने के लिए कुछ ना हो तो हंगामा करने की जरूरत नहीं है। ये तिलमिलाहट क्यों है, घबराहट क्यों है, छटपटाहट क्यों है? ये कहीं ना कहीं दिखाता है कि दाल में कुछ काला है या तो पूरी दाल ही काली है।
सोनिया वही महिला जिन्होंने अपनी सास और पति को खोया : गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी वह महिला है जिनकी सास और पति देश के लिए शहीद हो गए। सरकार को इतनी शर्म नहीं आती है कि आप किसके साथ किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। ईडी वाले उनके घर जाकर बयान ले सकते थे, कई बार ऐसा किया गया है कि ईडी घर जाकर बयान लेती है। गहलोत ने आगे कहा कि सोनिया गांधी को जैसे बुलाया गया वो बेहतर हो सकता था। हम जानते हैं और मानते हैं कि कानून सबके लिए बराबर है। इनके शासन में कानून सबके लिए समान नहीं है, लेकिन जो भाजपा में है उसके लिए कानून बदल जाता है। इन्होनें देश में दो कानून बनाया है विपक्ष के लिए अलग और पक्ष के लिए अलग।
भारत माता की जय के साथ कांग्रेसजन करे प्रदर्शन : हरीश रावत
कांग्रेस नेता हरीश रावत ने ट्वीट कर कहा है कि आज पूरे देश भर में कांग्रेसजन सड़कों पर उतर कर लोकतंत्र बचाओ के नारे के साथ लोकतंत्र और भारतीय गणतंत्र के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे, आवाज उठाएंगे। भारत माता की जय के साथ कांग्रेसजन आज ऐसी ताकतों के विरोध में आवाज उठाएंगे जो लोकतंत्र को कुचल देना चाहती हैं, जो विपक्ष की आवाज को बंद कर देना चाहती हैं, जो हमारी संवैधानिक लोकतंत्र के खिलाफ हैं एक जबरदस्त सिंहनाद करेंगे।
यह भी पढ़ें : शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद ही स्थिगित हुई लोकसभा की बैठक, जानें क्यो?