लोकसभा और राज्यसभा सोमवार तक के लिए स्थगित

लोकसभा
लोकसभा

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही भाजपा और कांग्रेस दोनों की ओर से किए गए हंगामे के बाद सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

संसद

दोनों सदनों में भाजपा जहां एक ओर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की ओर से राष्ट्रपति के लिए अभद्र टिप्पणी के प्रयोग को लेकर बिनाशर्त माफी की मांग कर रही है। वहीं कांग्रेस सोनिया गांधी के प्रति किए गए दुर्व्यवहार को लेकर माफी की मांग कर रही है।


यह भी पढ़ें –ईरानी के नोटिस का दिल्ली हाईकोर्ट में जवाब देगी कांग्रेस : जयराम रमेश

लोकसभा आज सुबह 11 बजे प्रारंभ हुई और उसके थोड़े समय बाद ही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 12 बजे कार्यवाही प्रारंभ होने के बाद हंगामें के चलते फिर दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। ऐसी ही स्थिति राज्यसभा में भी रही 11 बजे शुरू होने के बाद 10 मिनट के अंदर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई और इसके बाद 12 बजे दोबारा हंगामा बरकरार रहने पर दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

भारतीय सशस्त्र बलों में 1,35,850 पद खाली हैं। भारतीय सेना में कुल 1,16,464 पद और भारतीय नौसेना में कुल 13,597 पद रिक्त हैं। भारतीय वायु सेना में कुल 5,789 रिक्तियां हैं। सरकार ने संसद को जानकारी दी है कि इन पदों को भरने के लिए सरकार ने कई उपाय किए हैं। इसमें चुनौतीपूर्ण और संतोषजनक करियर अपनाने के लाभों के बारे में युवाओं में जागरुकता पैदा करने के लिए प्रचार अभियान भी शामिल हैं।

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संसद के निचले सदन को सशस्त्र बलों में 1,35,850 रिक्त पदों की जानकारी दी। केंद्र सरकार के एक बयान में कहा गया है कि सरकार ने सशस्त्र बलों में नौकरी को आकर्षक बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें सशस्त्र बलों में पदोन्नति की संभावनाओं में सुधार और रिक्तियों को भरना शामिल है। सरकार ने रिक्त पदों की श्रेणीवार सूची साझा करते हुए बताया कि भारतीय सेना में कुल 1,16,464 पद और भारतीय नौसेना में कुल 13,597 पद रिक्त हैं। भारतीय वायु सेना में कुल 5,789 रिक्तियां हैं।