
नई दिल्ली/जलतेदीप ब्यूरो
कोरोना वायरस के स्पीड पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। इस महामारी का कहर देश में बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में देश लॉकडाउन के तीसरी फेज से गुजर रहा है।
कोरोना : सभी जिलों में बनाए जाएंगे कोविड केयर सेंटर
और अब तो इसने अपनी रफ़्तार और बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं और सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 46 हजार 711 पहुंच गया है। वहीं कोरोना की चपेट में आकर अब तक 1583 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना तीसरी फेज से गुजर रहा है।
दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में 24 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी मंगलवार को दी।
सभी को दिल्ली छावनी स्थित आर्मी बेस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि 24 लोगों में सेवारत और सेवानिवृत सैन्य कर्मियों के साथ-साथ उनके आश्रित भी शामिल हैं। सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने जानकारी दी कि अब तक तीनों सेवाओं के 98 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
कोरोना वायरस के स्पीड पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है।
इनमें सेवारत, सेवानिवृत जवान और उनके परिवार के लोग शामिल हैं। अब तक 42 जवानों और उनके परिवार के सदस्यों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
कोरोना: प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है दायरा, यह है आंकड़ा
दिल्ली की सुरक्षा में तैनात इंडोति बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के 45 अन्य जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 43 दिल्ली की आंतरिक सुरक्षा में तैनात थे और 2 दिल्ली पुलिस की कानून व्यवस्था की ड्यूटी में लगे हुए थे