महिला मंडल बालोतरा का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

तेरापंथ महिला मंडल
तेरापंथ महिला मंडल

बालोतरा। तेरापंथ महिला मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। मंत्री संगीता बोथरा ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल का 47 वा राष्ट्रीय अधिवेशन लाडनूं और छापर की धरा में आयोजित किया गया। महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला देवी संकलेचा के सफल नेतृत्व में 1 साल में केंद्र द्वारा निर्देशित व स्थानीय स्तर पर समस्त कार्यक्रम संपादित किए गए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलमजी सेठिया, महामंत्री मधु देरासरिया व पूरी टीम के द्वारा सभी शाखा मंडलों का स्वागत अभिनंदन किया गया और भविष्य की योजनाओं और कार्यक्रमों को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया। गुरुदेव आचार्य महाश्रमण द्वारा विशेष प्रेरणा पाथेय प्रदान किया गया। साध्वी प्रमुखा विश्रुतविभा और साध्वी संबोधयशा के द्वारा भी बहनों को प्रेरणा पाथेय प्रदान किया गया।

मोमेंटो से किया सम्मानित

इसके पश्चात अभातेमम द्वारा मंडलों के करणीय कार्य हेतु मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। इसी के अंतर्गत तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा को कुल 4 मोमेंटो व तीन सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। नीवी और तत्वज्ञान परीक्षा भाग 3 में ऑल इंडिया में प्रथम स्थान तमन्ना भंडारी, दूसरा स्थान संगीता बोथरा, तीसरा स्थान ममता मंडोत को सम्मानित किया गया। भावना चौका में प्रथम बार सहभागिता हेतु सर्टिफिकेट तथा व्हिज्डम वेडनेसडे क्यूज में गोल्डन विनर्स के रूप में खुशालजी ढेलडिया को और अधिवेशन में सहभागिता हेतु सर्टिफिकेट महिला मंडल को प्राप्त हुआ। न्यू तेरापंथ भवन में मुनि मोहजीत कुमार ने कहा कि बालोतरा महिला मंडल एक सक्रिय संस्था है। वो सदैव केंद्र द्वारा निर्देशित कार्यों के प्रति जागरूक रहती है । इसके साथ अध्यात्म में भी बहनों की गहरी रुचि है।

सक्रिय होकर कार्य करने की प्रेरणा दी

मुनि भव्य कुमार और जयेश मुनि ने बालोतरा महिला मंडल को और सक्रिय रूप से कार्य करने की प्रेरणा दी। अध्यक्ष निर्मला संकलेचा ने बालोतरा महिला मंडल की समस्त कार्यक्रमों मे सहयोग प्रदान करने के लिए तेरापंथ सभा, युवक परिषद, महिला मंडल, कन्या मंडल , किशोर मंडल, ज्ञानशाला और अणुव्रत समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया व समस्त चरित्र आत्माओं के प्रति भी अनंत अनंत कृतज्ञता ज्ञापित की।

इनकी रही उपस्थिति

इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष चंद्रा बालड और रानी बाफना, कोषाध्यक्ष उर्मिला सालेचा, सहमंत्री रेखा बालड प्रचार प्रसार मंत्री पुष्पा सालेचा, निर्वतमान अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल और पुर्व परामर्शक कमलादेवी ओस्तवाल सहित गणमान्य श्रावक श्राविका उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : कांगे्रस अध्यक्ष के लिए गहलोत का नाम आगे