
देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
इस समस्याओं भरी जिंदगी में लोगों को हंसाने वाले कपिल शर्मा आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आज के समय में बच्चा -बच्चा उन्हें पहचानता है। उनका शो पूरा परिवार एक साथ बैठ कर देख सकता है। एक समय था जब वो ना तो अपनी फिटनेस पर ध्यान देते थे और ना ही अपने लुक्स पर। पर, अब समय बदल गया है।
फिटनेस के मामले में एक्टिव

अब कपिल शर्मा फिटनेस के मामले में काफी एक्टिव हैं और वो अपने लुक्स पर भी काफी ध्यान देते हैं। कपिल शर्मा का हर लुक लोगों को काफी पसंद आता है। कॉमेडियन कपिल शर्मा आज-कल अपने लुक्स की वजह से कहर ढा रहे हैं। वो आए दिन विदेशों में टूर पर भी जाते हैं, जहां उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आज हम आपको कपिल शर्मा के कुछ ऐसे लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप भी उनकी तारीफ करते थकेंगे नहीं।
एक्टर का फॉर्मल लुक

कपिल शर्मा अक्सर फॉर्मल लुक में दिखाई देते हैं। टी शर्ट के साथ ब्लेजर और पैंट में कपिल का ये लुक बेहद स्टाइलिश लगता है। आप भी चाहें तो उनके लुक्स से टिप्स ले सकते हैं।
कॉमेडियन के एथनिक लुक भी होते हैं कमाल

त्योहारों में कपिल एथनिक वियर पहने दिखाई देते हैं। उनके एथनिक लुक्स भी कमाल होते हैं। कुर्ते और पायजामे में वो बेहद स्मार्ट लगते हैं।
एक्टर का ऑल व्हाइट लुक

कपिल शर्मा का ये ऑल व्हाइट लुक भी बेहद शानदार है। अगर आप चाहें तो उनके इस लुक से टिप्स लेकर कूल दिख सकते हैं।
डेनिम लुक में दिखते हैं हैंडसम

कुछ समय पहले कपिल ने डेनिम लुक में अपनी फोटोज शेयर की थीं, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया था। इस आउटफिट के साथ एक्टर ने ग्लासेस भी लगाए थे।
समर लुक में दिखे कमाल

अगर कपिल के समर लुक की बात करें तो उनका ये लुक लोगों ने बेहद पसंद किया था। लाइट ब्लू रंग की शर्ट के साथ व्हाइट जींस में वो बेहद स्मार्ट लग रहे थे।
स्वेटशर्ट में दिखा अलग अंदाज
पू के प्रिंट वाली एक स्वेटशर्ट मे कपिल का अंदाज काफी अलग और स्टाइलिश दिख रहा था। इस लुक को भी उन्होंने चश्मा लगाकर पूरा किया था।
यह भी पढ़ें : पार्टी छोड़ने की अफवाहों को पायलट ने दिया विराम