ये फूड्स खाएंगे तो पास नहीं फटकेगा बुढ़ापा

भोजन
भोजन

जवां रहेगा दिल

आजकल की बदलती जीवनशैली ने खानपान को एकदम बदल डाला है। भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम यह सेहत के लिए गंभीर नहीं हैं। या फिर जब गंभीर हुए तो काफी देर हो चुकी होती है, इसलिए जरूरी है कि समय रहते सेहत के लिए सतर्क हो जाएं। आज हम आपको बताएंगे ऐसे हैल्दी फूड जो आपको और आपके दिल को हमेशा जवाने बनाए रखेंगे। हार्ट शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है।

भोजन
भोजन

जीवित रहने के लिए सीने में दिल का धडकऩा काफी जरूरी है। ऐसे में हमें दिल का बहुत ख्याल रखना चाहिए।आजकल बदलती जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट के कारण हार्ट संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। आप अपनी डाइट में कुछ चीज़ों को शामिल कर हार्ट संबंधी बीमारियों को कम कर सकते हैं। दिल की सेहत के लिए फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट्स युक्त फूड्स का सेवन करना चाहिए। ये तत्व शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं और दिल को स्वस्थ रखते हैं।

अखरोट बनाएगा दिल को स्ट्रांग

देखा जाए तो अखरोट सीधेतौर पर गर्मियों से जोडकऱ नहीं देखे जाते हैं. इन्हें सर्दियों और बसंत के मौसम में अत्यधिक खाया जाता है। लेकिन, अखरोट को गर्मियों की डाइट का हिस्सा भी बनाया जा सकता है। अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं जोकि बेहद जरूरी एसिड्स हैं और जिन्हें शरीर खुद नहीं बना पाता है। फैटी एसिड्स दिमागी सेहत को दुरुस्त रखते हैं, दिल की सेहत अच्छी रखते हैं और सालभर खाए जा सकते हैं। इसके अलावा, अखरोट प्रोटीन और फाइबर के अच्छे स्त्रोत होते हैं. जानिए गर्मियों में किस तरह अखरोट का सेवन किया जा सकता है जिससे सेहत अच्छी रहने में मदद मिल सके।

बेरीज है फायदेमंद

दिल की सेहत के लिए आप नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी खा सकते हैं। ये हृदय को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जामुन भी एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन से बचाते हैं। इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो दिल से जुड़ी बीमारियों को कम करने में मददगार है।

डाइट में शामिल करें फैटी फिश

फैटी फिश दिल को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। आप हार्ट संबंधी बीमारियों से बचने के लिए सैल्मन, मैकेरल, सार्डिन और टूना जैसी मछली का सेवन कर सकते हैं। ये ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं।

यमी-यमी डार्क चॉकलेट से सही रहेगा रक्तचाप

डार्क चॉकलेट का सेवन करना हार्ट के लिए लाभकारी होता है। एक रिसर्च के मुताबिक, चॉकलेट में पाए जाने वाला कोको फ्लेवनॉल्स हार्ट के लिए लाभदायक होते हैं। इससे उच्च रक्तचाप कम करने, मस्तिष्क और हृदय में रक्त के प्रवाह में सुधार लाने में डार्क चॉकलेट मदद करती है। इसलिए एक सीमित मात्रा में इसका सेवन किया जा सकता है

ग्रीन टी पिएं

ग्रीन टी पॉलीफेनोल्स और कैटेचिन से भरी होती है, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसमें एंटी ऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं, जो फैट्स को कम करने में सहायक है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हृदय रोग को कम करने में मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : कमजोर पासवर्ड बना बना सकता है आपको ठगी का शिकार