
नॉर्वे के आसमान में रविवार को एक बड़ा उल्का पिंड दिखाई दिया। लोगों को आसमान में इस उल्का पिंड की गडग़ड़ाहट सुनाई दी और रोशनी नजर आई। एक्सपर्ट का कहना है कि हो सकता है कि इसका कुछ हिस्सा राजधानी ओस्लो के करीब गिरा हो। हालांकि अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

उल्का पिंड दिखने की खबरें दिन में करीब 1 बजे ट्रोनधेम शहर से आनी शुरू हुईं थीं। होलमेस्ट्रैंड कस्बे में लगे एक वेब कैमरे ने आसमान से गिरते फायरबॉल को कैप्चर किया था। नॉर्वे का उल्का पिंड नेटवर्क वीडियो फुटेज का एनालिसिस कर उल्का पिंड के ओरिजन और इसके गिरने की जगह का पता लगाने की कोशिश कर रहा है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि उल्का पिंड ओस्लो से 60 किमी दूर फिनेमार्का के जंगली इलाके में गिरा होगा।

उल्का पिंड नेटवर्क के मोर्टेन बिलेट जिन्होंने उल्का पिंड को गिरते देखा, उन्होंने बताया कि यह बहुत तेज था। रविवार दोपहर तक इसका कोई मलबा नहीं मिला था। बिलेट का कहना है कि संभावित उल्कापिंडों की खोज में करीब 10 साल लग सकते हैं।