एक मसीहा, जिसने अब तक 1600 बच्चों को लिया हैं गोद

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी आंखें नम हो जाएंगी। यह वीडियो दक्षिण कोरिया का है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक घर की दीवार में बॉक्स बना हुआ है। यह बॉक्स अनाथ बच्चों के लिए बनाई गई है।

महिलाएं समाज के डर से अनचाहे नवजात बच्चे को बॉक्स में छोड़ जाती हैं। Pastor Lee इस शुभ काम को अंजाम दे रहे हैं। इस बारे में Pastor Lee कहते हैं कि एक बार जब वे अपनी संतान के इलाज हेतु हॉस्पिटल गया था। उस समय उन्हें हॉस्पिटल में कई अनाथ बच्चे दिखा।

तभी मुझे यह अहसास हुआ कि अनाथ बच्चों के लिए कुछ करना चाहिए। इसके लिए घर की दीवार (बाहरी) पर बॉक्स बनवाकर एक साइन बोर्ड लगा दिया गया है। Pastor Lee कहते हैं कि अति आधुनिक चीजों का इस्तेमाल किया गया है।

जब कोई महिला बाक्स में बच्चे को रखती है, तो अलार्म बजने लगता है। उस समय अटेंडर आकर बच्चे को ले जाता है। खुद Pastor Lee भी इस कार्य में जुटे रहते हैं और अलार्म बजने के बाद बच्चे को ले जाते हैं। इस क्रम में अब तक 1600 बच्चों को गोद लिया जा चुका है।

यह भी पढ़ें-चिंपैंजी ने की ऐसी हरकत की आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, देखें वीडियो