अभिनेता पर्ल वी पुरी को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में अभिनेता पर्ल वी पुरी को गिरफ्तार किया गया और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

अब वसई के डीसीपी संजय कुमार पाटिल ने एक बातचीत में कहा कि पर्ल पर लगे आरोप गलत नहीं हैं और इस बात के उनके पास पुख्ता सबूत हैं। दरअसल, टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने दावा किया था कि पर्ल निर्दोष हैं और उनके पास सबूत के तौर पर पीडि़ता की मां का वॉयस नोट है।

वसई डीसीपी पाटिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें वे मामले के बारे में बता रहे हैं।

इसमें उन्होंने खुलासा किया कि दुष्कर्म की शिकायत पीडि़ता के पिता ने वर्सोवा पुलिस थाने में कराई थी। बाद में इसे वालिव पुलिस स्टेशन ट्रांसफर कर दिया गया, जहां पॉक्सो एक्ट की धारा 376 के तहत पर्ल वी पुरी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

डीसीपी ने बताया कि विक्टिम का बयान पुलिस ऑफिसर्स ने दर्ज कर लिया है। उसका मेडिकल भी कराया गया और फिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी के मुताबिक, पीडि़ता की मां उसी शो में काम करती थी, जिसमें आरोपी लीड रोल निभा चुका है। इसी वजह से विक्टिम सेट पर गई थी। डीसीपी ने यह भी बताया कि विक्टिम की उम्र महज 12 साल है। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें-एक्टर सुनील शेट्टी ने अपनी नई पहल दवा भी दुआ भी की अनाउंसमेंट, मुफ्त में मरीजों को सही दवाइयां देंगे