अधिक श्रावण मास : इस वर्ष दो महीने पूजे जाएंगे भोलेबाबा

अधिक मास का अर्थ
अधिक मास का अर्थ

साल 2023 में कई सारे परिवर्तन देखने को मिलने वाले है। ऐसे में इस बार भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए भक्तों के पास एक नहीं बल्कि दो महीने का समय मिलेगा। दरअसल, हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2023, 12 नहीं बल्कि 13 महीनों का होने वाला है। क्योंकि इस बार सावन का महीना 2 महीने का होगा। जी हां, नए साल में भोलेनाथ के भक्तों को उनकी कृपा पाने व प्रसन्न करने के लिए एक नहीं बल्कि दो महीने का मौका मिलेगा। इस बार सावन का महीना 2 महीने का रहेगा। क्योंकि इस साल अधिक मास रहेगा। जिसे हिंदू धर्म ग्रंथों में मलमास कहा जाता है। इस साल मलमास के कारण 19 साल बाद दो महीने का श्रावण मास होने वाला है।

श्रावन मास 2023 प्रारंभ तिथि

अधिक मास का अर्थ
अधिक मास का अर्थ

पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 3 जुलाई को शाम 05 बजकर 08 मिनट पर होगा और इसका अंत 4 जुलाई को दोपहर 01 बजकर 38 मिनट पर हो जाएगा। वहीं प्रथम सोमवार व्रत 10 जुलाई 2023 के दिन रखा जाएगा।

अधिकमास के कारण श्रावण मास होगा 2 महीने का

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि इस वर्ष अधिकमास लग रहा है, जिस वजह से सावन का महीना 59 दिनों का होगा। ऐसा योग 19 वर्षों के बाद बनने जा रहा है। बता दें कि श्रावण का महीना 4 जुलाई से शुरू होगा और इसका समापन 31 अगस्त के दिन हो जाएगा। वहीं अधिकमास 18 जुलाई से 16 अगस्त तक रहेगा।

यह भी पढ़ें : कोल्ड कॉफी न बन जाए कोल्ड वॉर, गर्मी से राहत की जगह न कर दे नुकसान