एकादशी पर घर लाएं तुलसी, धन्य धान से भरेगा आंगन

तुलसी
तुलसी

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय और पवित्र माना गया है। शास्त्रों में तुलसी के पौधे को देवी लक्ष्मी का रूप माना गया है। जिन घरों में तुलसी का पौधा लगा होता है और नियमित रूप से इनकी पूजा होती है वहां पर हमेशा सुख-समृद्धि का वास रहता है। वास्तु शास्त्र में भी तुससी के पौधे विशेष महत्व होता है। तुलसी के पौधे में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने की क्षमता होती है। नियमित रूप से तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु की अपार कृपा मिलती है। भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत ही प्रिय होती है इसलिए तुलसी का एक नाम हरिप्रिया भी है।

तुलसी
तुलसी

हर वर्ष ज्येष्ठ महीने में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी मनाई जाती है। इस वर्ष 31 मई को निर्जला एकादशी है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि निर्जला एकादशी का व्रत करने से साधक को सभी एकादशियों के समतुल्य फल प्राप्त होता है। साथ ही घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है।

एकादशी तिथि पर विशेष उपाय करने का भी विधान है। अगर आप भी सुख, शांति और धन पाना चाहते हैं, तो एकादशी के दिन ये चीजें जरूर घर ले आएं। आइए जानते हैं-जगत के पालनहार भगवान विष्णु को तुलसी प्रिय है। तुलसी को धन की देवी मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इसके लिए एकादशी के दिन भगवान तुलसी की विधिवत पूजा-अर्चना करनी चाहिए। साथ ही एकादशी के दिन तुलसी के पौधे घर में जरूर लगाएं। इसके लिए एकादशी के दिन तुलसी के पौधे घर जरूर ले आएं।

मोरपंख भगवान का अतिप्रिय

मोरपंख भगवान का अतिप्रिय
मोरपंख भगवान का अतिप्रिय

भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख अति प्रिय है। इसके लिए निर्जला एकादशी के दिन घर पर मोर पंख जरूर ले आएं। इससे घर में सुख और समृद्धि आती है। एक चीज का ध्यान रखें कि एक साथ 3 मोर के पंख घर लेकर आएं।

नारियल लाएं

अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो एकादशी के दिन घर नारियल ले आएं। अब पूजा के समय विधिवत नारियल की पूजा कर तिजोरी में रख दें। इससे घर में सुख और समृद्धि आती है। साथ ही आर्थिक तंगी की समस्या दूर होती है।

मोती शंख रखने से दूर होगा दुख

वास्तु जानकारों की मानें तो घर में मोती शंख रखने से सुख और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही धन की कमी नहीं होती है। इसके लिए एकादशी के दिन घर पर मोती शंख जरूर लेकर आएं। इस उपाय को करने से पैसे की कमी नहीं होती है।अगर घर में वास्तु दोष लगा है, तो एकादशी के दिन घर पर लाफिंग बुद्धा लेकर आएं। इसे घर की उत्तर पूर्व दिशा में रखें। ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि आती है। साथ ही नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें : वजन घटाने के लिए बदलें नाश्ता, इन फूड आइटम्स को करें शामिल