बिना पटाखों वाली दिवाली मनाने के लिए अपनाएं ये तरीके

दीपावली पर पटाखे
दीपावली पर पटाखे

देशभर में दिवाली की तैयारी जोरों शोरों से चल रही हैं। इस साल यह त्योहार 12 नवंबर यानी रविवार को मनाया जाएगा। यह हिंदुओं का बड़ा त्योहार माना जाता है। लोग महीनों पहले से इस पर्व की तैयारी में जुट जाते हैं। दिवाली पर लोग पटाखे फोडऩा ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन पटाखे से निकलने वाले धुएं सेहत के लिए काफी हानिकारक होते हैं। ऐसे में आपको पटाखे फोडऩे या आतिशबाजी करने से बचना चाहिए। इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप बिना पटाखों की दिवाली मना सकते हैं।

घर पर मिठाइयां बनाएं

घर पर मिठाइयां बनाएं
घर पर मिठाइयां बनाएं

कोई भी त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा है। मार्केट में दिवाली पर मिठाइयों की दुकाने सज चुकी हैं, लेकिन आप घर पर मिठाइयां बना सकते हैं। ऐसे में आप लजीज लड्डू, बर्फी, काजू कतली आदि बना सकते हैं। आप इन मिठाइयों को अपने करीबियों को तोहफे के रूप में भी दे सकते हैं।

हाउस पार्टी करें

दिवाली को यादगार बनाने के लिए आप हाउस पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। जिससे आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बुला सकते हैं। इससे आपके त्योहार की रौनक और भी बढ़ जाएगी।

घर को सजाएं

घर को सजाएं
घर को सजाएं

दिये और लाइट्स से ही दिवाली की रौनक आती है। मार्केट में एक से बढक़र एक डेकोरेटिव आइटम्स उपलब्ध हैं, जिससे आप अपने घर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। घर के मुख्य दरवाजे और लिविंग एरिया के बाहर डेकोरेटिव लैम्प रख सकते हैं।

दीये जलाएं

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की स्वागत के लिए हर जगह दिये जलाए जाते हैं। ऐसे में मिट्टी के दीपक को जलाना शुभ माना जाता है। आप इसे घर पर भी बनाने की कोशिश कर सकते हैं। इसके अलावा आप मोमबत्ती से भी सजा सकते हैं।

रंगोली से सजाएं

दीये और लाइट्स के अलावा आप घर को रंगोली से सजा सकते हैं। इसे बनाने के लिए फूल, गुलाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके त्योहार की रौनक बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें : गैस चेम्बर में बदली दिल्ली, नहीं सुधरे रहे हालात, खतरनाक हुआ हवा का स्तर


Advertisement