कनाडा, ब्रिटेन के बाद अब दुबई, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ओमान, हांगकांग, फ्रांस ने भी भारतीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया

कनाडा ने भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए इन देशों की यात्री उड़ानों पर 30 दिन के लिए रोक लगा दी है। प्रतिबंध गुरुवार से लागू हो गए। वहीं, शुक्रवार से ब्रिटेन में भारतीय के आने पर पर रेड लिस्ट प्रतिबंध शुरू हो गया है।

गुरुवार को ब्रिटेन में कोविड के इंडियन वैरिएंट के 55 नए मामले मिले हैं। इसके तहत भारत से ब्रिटेन आने पर रोक है। दिल्ली से स्वदेश लौट रहे ब्रिटिश या आयरिश नागरिक 10 दिन होटल में क्वारंटाइन रहेंगे।

दूसरी ओर, दुबई, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ओमान, हांगकांग, फ्रांस ने भी भारत से उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका, इजराइल ने भारत से आने-जाने सभी यात्रियों को लेकर एडवायजरी जारी की है। इन्हें सिंगापुर में 14 दिन संस्थागत क्वारंटाइन होने के बाद सात दिन तक अपने घर में अनिवार्य रूप से आइसोलेट रहना होगा।

यह भी पढ़ें- नासा की सफलता : शुद्ध सांस लेने योग्य 5 ग्राम ऑक्सीजन का निर्माण किया