
जयपुर। केंद्र सरकार की ओर से कृषि को लेकर लाए गए अध्यादेश के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। डोटासरा ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कहा कि ये अध्यादेश किसान और कृषि विरोधी है, इससे दलालों और बिचौलियों की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाएगी। किसानों की बजाए इससे अदानी अंबानी जैसे उद्योगपतियों को लाभ होगा।
डोटासरा ने कहा कि किसान को कमजोर करने से देश कमजोर होगा। कि कांग्रेस पार्टी किसान के साथ खड़ी है। हम पुरजोर तरीके से इसका विरोध कर रहे हैं। इससे पहले भी जब भी देश में किसान के हितों के खिलाफ किसी भी सरकार ने कोई कदम उठाया है कांग्रेस ने विरोध किया है।