
प्रख्यात आलोचक डॉ. दुर्गाप्रसाद अग्रवाल को साहित्य आलोचना, टीवी एक्टर शैलेश लोढ़ा को साहित्यिक गतिविधियों, व्यंगकार फारूक आफरीदी को व्यंग्य और गगनांचल के संपादक डॉ आशीष कंधवे को कविता और संपादन के के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए वर्ष 2021-22 का क्रेडेंट श्री पुरस्कार दिया गया

जयपुर। ऑनलाइन आयोजित हुए शिक्षा के महाकुम्भ “जयपुर एजुकेशन समिट” में वर्ष 2021-22 के लिए क्रेडेंट पुरस्कारों की घोषणा की गयी। मनस्विता समूह द्वारा कला, साहित्य, विज्ञान, शिक्षा, कृषि, संगीत, विज्ञान और समाज सेवा के क्षेत्र दिए गए विशिष्ठ योगदान के लिए देश और विदेश में रहने वाले भारतीयों को यह पुरस्कार प्रदान किये गए। इस अवसर पर जयपुर एजुकेशन समिट के फाउंडर डायरेक्टर सुनील नारनोलिया ने बताया –
- पद्मभूषण डी. आर. मेहता को समाज सेवा के क्षेत्र में,
- पद्मभूषण पंडित विश्वमोहन भट्ट को संगीत को संगीत के क्षेत्र में,
- दैनिक नवज्योति के संपादक दीनबंधु चौधरी को पत्रकारिता के क्षेत्र में,
- पद्मश्री श्याम सुन्दर पालीवाल को पिपलांत्री मॉडल के लिए पर्यावरण के क्षेत्र में,
- पद्मश्री गुलाबो सपेरा को लोकनृत्य के क्षेत्र में,
- पद्मश्री शाकिर अली और पद्म श्री तिलक गिताई को चित्रकला के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान में लिए वर्ष 2021-22 के लिए “क्रेडेंट रत्न” पुरस्कार दिया गया है।

प्रख्यात साहित्यकार ममता कालिया, चित्रा मुद्गल, लंदन निवासी तेजेन्द्र शर्मा और राजस्थान दूरदर्शन के पूर्व निदेशक, वरिष्ठ साहित्यकार नन्द भारद्वाज को साहित्य के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए वर्ष 2021 का क्रेडेंट श्री पुरस्कार दिया गया।

प्रख्यात आलोचक डॉ. दुर्गाप्रसाद अग्रवाल को साहित्य आलोचना, टीवी एक्टर शैलेश लोढ़ा को साहित्यिक गतिविधियों, व्यंगकार फारूक आफरीदी को व्यंग्य और गगनांचल के संपादक डॉ आशीष कंधवे को कविता और संपादन के के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए वर्ष 2021 का क्रेडेंट श्री पुरस्कार दिया गया।

कृषि थिंक टैंक महाराणा प्रताप कृषि और तकनिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलपति डॉ नरेंद्र सिंह राठौड़, प्रख्यात गाँधीवादी विचारक और वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा के पूर्व कुलपति प्रो. नरेश दाधीच, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार बिसेन, जन संचार केंद्र, राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व हेड प्रो. संजीव भानावत, राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) विष्णु शर्मा और मोटिवेशनल स्पीकर और 4 PSU’s के MD रहे पी. एम. भारद्वाज को शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए वर्ष 2021-22 का क्रेडेंट श्री पुरस्कार दिया गया।

डॉ अखिल शुक्ला और नार्वे निवासी शरद शुक्ल “आलोक” को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए वर्ष 2021 का क्रेडेंट श्री पुरस्कार दिया गया।

कृषि के क्षेत्र में पद्मश्री जगदीश प्रसाद पारीक को सब्जी नवाचार, धर्मवीर कम्बोज को कृषि यंत्र खोज, ईश्वर सिंह कुंडू को जैविक कृषि नवाचार, संतोष खेदड़ को फल नवाचार और संतोष पचार को कृषि नवाचार क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए वर्ष 2021 का क्रेडेंट श्री पुरस्कार दिया गया।

पद्मश्री सुंडा राम वर्मा को जल संरक्षण के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए वर्ष 2021-22 का क्रेडेंट श्री पुरस्कार दिया गया।

जैव चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, अजमेर के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) कृष्ण कुमार शर्मा को, मानवधिकारों के क्षेत्र में प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्त्ता भंवर मेघवंशी को, कथक के क्षेत्र में सिंगापुर निवासी पंडित चरण गिरधर चाँद को, मनोविज्ञान के क्षेत्र में प्रख्यात मनोचिकित्सक डॉ. शिवगौतम को, चिकित्सकीय सेवाओं के क्षेत्र में IMA के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस.एस. अग्रवाल को वर्ष 2021-22 का क्रेडेंट श्री पुरस्कार दिया गया।

कृषि पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉ. महेंद्र मधुप को, कला समीक्षा के क्षेत्र में सर्वेश भट्ट को, डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में प्रकाश मिश्रा को, प्रकृति फोटोग्राफी के क्षेत्र में महेश स्वामी को, समाज सेवा के क्षेत्र में कुंवर दिनेश सिंह मेड़ता को और किशोरी बालिका और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उषा कोटिया को उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2021-22 का क्रेडेंट श्री पुरस्कार दिया गया।
