अर्जुन कपूर ने बनवाया बहन अंशुला कपूर के नाम का टैटू: PHOTO

अपनी फिल्मों के अलावा मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर इस वक्त सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं और सुर्खियों में है। दरअसल अर्जुन कपूर ने अपने हाथ पर बहन अंशुला कपूर के लिए टैटू बनवाया है।

इसकी जानकारी खुद अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए दी है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर अपने बाएं हाथ में बहन अंशुला के लिए टैटू बनवाते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहे हैं कि उन्होंने अपने हाथ में अंशुला के नाम का पहला शब्द यानी ए गुदवाया है। ए के साथ उन्होंने दिल भी बनाया है।इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा- ‘वह मेरी आस्तीन का इक्का है। अंशुला कपूर और मैं, जिंदगी में ए के जरिए हमेशा के लिए आपस में जुड़े हुए हैं।’

अर्जुन कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर उनके तमाम फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी प्रतिक्रिया दे रही हैं।