फ्लड करना अर्जुन कपूर का काम, मलाइका को दे रहे हैं धोखा

'कॉफी विद करण'
'कॉफी विद करण'

वरुण ने किया खुलासा, अनिल कपूर बोले-मेरा भतीजा है यार…

हिन्दी सिनेमा के कलाकारों की पोल खोलने वाला करण जौहर का शो ‘कॉफी विद करण’ इन दिनों काफी चर्चा में है। गुरुवार को यह दिन अर्जुन कपूर के नाम रहा। फिल्म स्टार वरुण धवन ने जमकर अर्जुन कपूर की पोल खोल डाली। इसमें उनका साथ अनिल कपूर ने दिया। हालांकि अनिल कपूर अर्जुन को अपना भतीजा बताकर वरुण को रोकने की भी कोशिश कर रहे थे, लेकिन वरुण रुके नहीं। बातों-बातों में वरुण धवन ने अर्जुन कपूर के बारे में ऐसी बात कही, जिसे सुनकर मलाइका अरोड़ा को भी शॉक लग सकता है।

'कॉफी विद करण'
‘कॉफी विद करण’

करण जौहर के शो में जब फिल्म जुग-जुग जियो की स्टार कास्ट वरुण धवन और अनिल कपूर मेहमान बनकर पहुंचे तो कई मजेदार और चौंका देने वाले खुलासे हुए। रैपिड फायर राउंड में वरुण से पूछा गया कि कौन सा बॉलीवुड सेलिब्रिटी सबसे ज्यादा शेखी झाड़ता है। इसके जवाब में वरुण ने अर्जुन कपूर का नाम लिया। तब अनिल कपूर बोले उनके भतीजे के बारे में ऐसी बातें न कहें।

इसके बाद करण ने उनसे पूछा था कि सबसे ज्यादा गॉसिप कौन करता है। इस पर एक्टर ने कहा था अर्जुन और जब करण ने पूछा कि अनजान लोगों के साथ फ्लर्ट कौन करता है, इस पर भी वरुण ने अर्जुन का ही नाम लिया था। जिसके बाद अनिल ने बीच में टोकते हुए कहा, ‘यार भतीजा है मेरा’। वरुण ने ये भी बताया कि अर्जुन कभी-कभी फ्लर्ट करते हैं। जिसे सुनकर करण जौहर और अनिल कपूर भी हैरान रह गए। तब वरुण ने कहा कभी-कभी चलता है। फिर करण जौहर ने कहा कि उन्होंने भी सुना है कि अर्जुन ऐसा करते हैं।

'कॉफी विद करण'
‘कॉफी विद करण’

करण और वरुण की बातें सुनकर अनिल कपूर भी कहने लगे, यार उसका ब्रेकअप हो जाएगा। तब वरुण ने कहा, नहीं-नहीं वो नहीं होगा। बता दें पति अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर रिलेशनशिप में हैं। साल 2019 में दोनों ने अपने रिश्ते की आधिकारिक रूप से घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी की ‘भाषा’ बोले पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान