
लहंगे में लगती हैं गजब
आज के दिन बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की सभी रस्में मुंबई के एक फॉर्म हाउस में संपन्न की जा रही हैं। परिवार और करीबी दोस्तों के मौजूदगी में यह कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। सोशल मीडिया पर लगातार इस वेडिंग की अपडेट सामने आ रही हैं।
भले ही अथिया की फिल्में फिल्म जगत में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं, पर स्टाइल के मामले में वो किसी से पीछे नहीं हैं। आज अथिया का ब्राइडल लुक देखने के लिए हर कोई बेकरार है। खबरों की मानें तो अपनी शादी में अथिया सब्यासाची का लहंगा पहनने जा रही हैं। अथिया हमेशा एथनिक लुक में काफी शानदार दिखी हैं। कई बार उन्होंने ब्राइडल लुक भी कैरी किया है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। आइए आपको भी अथिया शेट्टी के लहंगा लुक दिखाते हैं।
रेड लहंगे में लगीं गजब

कुछ समय पहले अथिया ने सुर्ख लाल लहंगे में अपनी कुछ फोटोज शेयर की थी। इस लुक में अथिया काफी खूबसूरत लग रही थीं। ज्वैलरी में अथिया ने गले में एक नेकलेस पहना हुआ है।
ऑल व्हाइट लहंगे में अथिया

ऑल व्हाइट लहंगे में अथिया ने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया था। इसके साथ उन्होंने हरे रंग की ज्वैलरी कैरी की थी।
स्काई ब्लू लहंगे में लगीं गजब

अथिया ने काफी अलग तरह से इस लहंगे के दुपट्टे को कैरी किया था । आप भी इस तरीके का लहंगा किसी शादी में कैरी कर सकती हैं।
हैवी ब्लाउज के साथ लहंगा

अथिया के इस लुक की फोटो सभी को काफी पसंद आई थी। इस पर हैवी सा मांग टीका भी गजब लग रहा था।