दो तहसीलदार, 10 रेवेन्यू इंस्पेक्टर व पटवारियों को नवाजा

राजसमन्द। राजस्व मंडल राजस्थान अजमेर के निर्देशानुसार 2020-2021 में किए श्रेष्ठतम कामों के लिए गुरुवार को जिले के तहसीलदार, भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल, नाथद्वारा मंदिर मंडल सीईओ जितेन्द्र कुमार ओझा, एडीएम कुशल कुमार कोठारी, एसडीएम डॉ. दिनेश राय सापेला, रेलमगरा एसडीएम मनसुख राम डामोर, तहसीलदार जिला भू-अभिलेख शाखा राजसमंद मन्नीराम खींचड़ मौजूद रहे।

कलेक्टर ने दो तहसीलदार, दस भू-अभिलेख निरीक्षक, 10 पटवारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में देलवाड़ा तहसीलदार हुकम कंवर, आमेट तहसीलदार रणजीत सिंह बिठ्ठू, सहायक सदर कानूनगो नीरज सरावगी, आमेट भू-अभिलेख प्यारेलाल सालवी, नाथद्वारा भू-अभिलेख निरीक्षक मोहनलाल तेली, कुंभलगढ़ भू-अभिलेख निरीक्षक गोविंदसिंह चौहान, गढ़बोर भू-अभिलेख निरीक्षक राकेश कुमार मीणा, कुंभलगढ़ पटवारी मुकेश कुमार, गढ़बोर पटवारी सचिन कुमार प्रजापति, देलवाड़ा भू-अभिलेख निरीक्षक रवींद्र श्रीमाली, राजसमंद भू-अभिलेख निरीक्षक शांतिलाल कुमावत, रेलमगरा पटवारी हीरालाल सालवी, कुंवारिया भू-अभिलेख कमलेश चन्द्र खटीक, खमनोर भू-अभिलेख कमलेश कुमार शर्मा, रेलमगरा भू-अभिलेख निरीक्षक लक्ष्मणलाल तेली, आमेट पटवारी चतरसिंह चौहान, नाथद्वारा पटवारी भेरूलाल गायरी, देलवाड़ा पटवारी रवि नायक, खमनोर पटवारी राजेश कुमार गुर्जर, राजसमंद पटवारी चन्द्रेश व्यास, कुंवारिया पटवारी इम्तियाज मंसूरी, पटवारी भू-अभिलेख शाखा कलेक्ट्रेट दिनेशचन्द्र पालीवाल को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें-कोरोना काल में दी सेवाओं के लिए ग्राम पंचायत, भामाशाह और लैब टेक्नीशियन का बहुमान