वित्त वर्ष 2024 में बजाज आलियांज लाइफ की लाभकारी विकास प्रवृत्ति में तेजी

बजाज आलियांज
बजाज आलियांज

वित्त वर्ष 2024 के व्यावसायिक आँकड़ों के अनुसार, भारत की प्रमुख लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस ने बेहतर प्रदर्शन और रणनीतिक विस्तार जारी रखा हुआ है। वित्त वर्ष 2024 के लिए इंडिविजुअल रेटेड न्यू बिज़नेस (आईआरएनबी) में 21% की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई। यह वृद्धि कंपनी की सुदृढ़ता और बाजार परिवर्तनों के प्रति इसकी अनुकूलन क्षमता को दर्शाता है, जो निजी उद्योग की औसत वृद्धि दर से लगभग दोगुना अधिक है। वित्त वर्ष 2024 में पहली बार नई बिज़नेस वैल्यू 1,061 करोड़ रुपए के आँकड़े को पार कर चुकी है, जो कि पहले 1,000 करोड़ रुपए थी।

वित्त वर्ष 2024 में, पॉलिसियों की खुदरा संख्या (एनओपी) में 22% की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। इस दौरान, 7.46 लाख पॉलिसियाँ जारी की गईं, जबकि वित्त वर्ष 2023 में 6.13 पॉलिसीज़ जारी की गई थीं। यह बढ़ोतरी बढ़ते ग्राहक आधार का संकेत देती है। कंपनी ने अपनी अब तक का उच्चतम एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) दर्ज किया है, जो 31 मार्च, 2024 तक 1,09,829 करोड़ रुपए है। यह बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस की मजबूत वित्तीय स्थिति और संपत्ति के कुशलतापूर्वक प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इसके अतिरिक्त, वित्त वर्ष 2024 में 32% की प्रभावशाली वृद्धि के साथ रिन्युअल प्रीमियम 11,549 करोड़ रुपए हो गया, जो कि वित्त वर्ष 2023 में 8,724 करोड़ रुपए था। 99.23% के प्रभावशाली खुदरा दावा निपटान अनुपात के माध्यम से, कंपनी ने कुशल और विश्वसनीय दावा निपटान सेवाओं के प्रति भी अपनी अटूट प्रतिबद्धता दर्शाई है। यह अपने अंतिम वादे की दिशा में कंपनी की महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है बजाज आलियांज लाइफ ने लगातार 23वें वर्ष बोनस की घोषणा भी की है। इस वर्ष 11.66 लाख से अधिक पॉलिसीधारकों ने कंपनी के प्रोडक्ट्स पर भरोसा जताया है। वित्त वर्ष 2024 में 1,383 करोड़ रुपए का यह कंपनी का अब तक का सबसे अधिक बोनस था।

बजाज आलियांज लाइफ का पूरा फोकस ओमनीचैनल डिस्ट्रीब्यूशन पर है, जिसकी वजह से इसके सभी चैनल्स में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी का संस्थागत व्यवसाय देश भर में सुदृढ़ पार्टनरशिप्स स्थापित करने की वजह बना है और आईआरएनबी के संदर्भ में इसने 17% की वृद्धि दर हासिल की है। इसका एजेंसी चैनल इंडस्ट्री में सबसे बड़े चैनल्स में से एक है, जिसके पास 150,000 से भी एजेंट्स का कुशल नेटवर्क है। इस एजेंसी चैनल ने वित्त वर्ष 2024 के दौरान कारोबार में 20% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी के सबसे युवा चैनल्स में से एक, प्रोप्राइटरी चैनल ने वित्त वर्ष