बजरंग दल का चिंतन वर्ग आयोजित किया

नागौर। बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद का एक दिवसीय चिंतन वर्ग शहर के मारुति नंदन शारदा बाल निकेतन विद्यालय में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत ने की। जबकि मुख्य वक्ता दल के प्रांत संयोजक विक्रम परिहार रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा वर्ग देश की अमूल्य धरोहर है। देश का भविष्य है इसलिए युवाओं को देशभक्त और चरित्रवान होना चाहिए।

भारत ने दुनिया को ज्ञान विज्ञान तथा सभ्यता सिखाई है। इसलिए भारत की संस्कृति-सभ्यता दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। दल युवा वर्ग में देश भक्ति और राष्ट्र भक्ति का भाव जागरण करने का काम कर रहा है। इसलिए युवाओं जीवन का अमूल्य समय देश और धर्म के लिए देना चाहिए। इससे हिंदू समाज, हिंदू संस्कृति, तथा गो रक्षा, धर्म की रक्षा, करने में सहायक सिद्ध हो। लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष भोजराज सारस्वत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। विभाग मंत्री पुखराज सांखला ने संचालन किया।

कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

संगठन के कार्य को गति प्रदान करने के लिए इस चिंतन वर्ग में नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। राधेश्याम टोगसिया को विश्व हिंदू परिषद नागौर जिले में सह मंत्री की जिम्मेदारी दी गई तथा प्रेमसुख गोदारा को खींवसर प्रखंड में सह मंत्री का दायित्व दिया गया। खींवसर प्रखंड बजरंग दल के संयोजक की जिम्मेदारी पन्ने सिंह गहलोत को व खींवसर खंड में बजरंग दल के संयोजक की जिम्मेदारी पिंकेश पंचारिया को सौंपी।

चिंतन वर्ग के समाप्ति के पश्चात बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादियों द्वारा देश में लगातार हिंदुओं की हत्या करने पर पाकिस्तान का झंडा तथा आंतकवाद का पुतला जलाया। दल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आंतकवादिओं के पुतले के साथ मारुति नंदन शारदा बाल निकेतन विद्यालय से रैली निकाल कर विजयवल्लभ चौराहे पर पाकिस्तान का झंडा तथा पुतला जलाया गया। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा विरोध जताया।

इस दौरान उपाध्यक्ष प्रवीण बांठिया, नंदकिशोर करवा, आदर्श शिक्षण संस्थान के जिला कोषाध्यक्ष हरिराम धारणिया, नागौर प्रखंड के अध्यक्ष बालमुकुंद ओझा, उपाध्यक्ष माणकचंद गौड़, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक धर्मेंद्र पंवार, सह संयोजक अनिल गहलोत, तथा अनिल स्वामी, विकास सांखला, सेवा भारती के तहसील अध्यक्ष रवि बोथरा, निस्वार्थ गौ सेवा रथ के देवकिशन टाक, महेश पंवार, राहुल सारस्वत, रामप्रसाद सारस्वत, सुल्तान सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े-251 कन्याओं का पूजन किया, भोजन करवाकर उपहार भेंट किए

Advertisement