बालोतरा : तेममं की सभा में समाज के मुद्दों पर हुई चर्चा

बालोतरा। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा की अध्यक्ष निर्मला देवी संकलेचा की अध्यक्षता में साधारण सभा का आयोजन किया गया। नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत का संगान किया। निर्मला देवी ने अध्यक्षीय स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया एवं सभी बहनों को सालभर के कार्यक्रम के सहयोग के लिए आभार माना। मंत्री संगीता बोथरा ने पिछले वर्ष की साधारण सभा का वाचन किया। सदन ने उसे पारित किया। इस वर्ष का मंत्री प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया गया। उपाध्यक्ष रानी बाफना ने संविधान का वाचन किया। कोषाध्यक्ष उर्मिला सालेचा ने इस वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। कन्या मंडल प्रभारी श्वेता सालेचा ने भी इस वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। पूर्व अध्यक्ष देवी बाई छाजेड़ ने विचार प्रस्तुत किए। आभार ज्ञापन सह मंत्री इंदु भंसाली ने किया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री संगीता बोथरा ने किया। इस मौके पर अभातेममं की सदस्य व मारवाड़ क्षेत्र प्रभारी सारिका बागरेचा, परामर्शक पीपी देवी ओस्तवाल, नारायणी देवी छाजेड़, उपाध्यक्ष चंद्रा बालड़, सहमंत्री रेखा बालड़, प्रचार-प्रसार मंत्री पुष्पा सालेचा, निवर्तमान अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल ,पूर्व परामर्श कमला देवी ओस्तवाल ओस्तवाल पूर्व अध्यक्ष मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें : महावीर की जय-जयकार के बीच भव्य मंगलप्रवेश