भाई सुक्खा सिंह महताब सिंह ट्रस्ट बुड्ढा जोहड़ ने किया चिकित्सकों का सम्मान

श्रीगंगानगर। पदमपुर. डाबला स्थित शहीद भाई सूखा सिंह मेहताब सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल में मंगलवार शाम को चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एएसपी बनवारीलाल ने कहा कि पीडि़त को राहत पहुंचाना इंसानियत का सबसे बड़ा धर्म है। कोरोनाकाल में सेवाएं देने वाले डॉक्टर व अन्य स्टाफ भगवान का दूसरा रूप बनकर सामने आए।

जिन्होंने अपनी जिंदगी को खतरे में डाल इंसानियत की सेवा की है। पूर्व विधायक सोना देवी बावरी ने कहा कि ग्रामीण अंचल में गरीबों के इलाज के लिए हॉस्पिटल होना हमारे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। प्रबंध समिति सदस्य अमरजीत सिंह चा ने कहा कि रोगी यहां से मुस्कान लेकर लौटे यही हमारा उद्देश्य है। ट्रस्ट अध्यक्ष महेंद्र सिंह चा ने बताया कि हॉस्पिटल में 500 लोगों की सर्जरी निशुल्क की गई।

कार्यक्रम में कोरोना काल में सेवा देने वाले डॉक्टरों सहित 100 लोगों को सम्मानित िकया गया।कार्यक्रम में विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर, डिप्टी एसपी विक्की नागपाल, नंदन वन गोशाला कोलायत प्रमुख स्वामी सुखदेव महाराज, आरसीएचओ डॉ. हरबंस बराड़, तहसीलदार रायसिंहनगर अमर सिंह, मुकलावा थानाधिकारी रामप्रताप, गुरुद्वारा सिंहसभा श्रीगंगानगर के मुख्य सेवादार पाली कोचर, बिश्नोई मंदिर डाबला प्रधान विष्णु सीगड़, बहादरचंद नारंग आदि लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान