भाजपा ने गहलोत सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला

भाजपा की ओर से राज्य की गहलोत सरकार के खिलाफ चलाया जा रहा हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत आज जयपुर में प्रदर्शन किया। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और जिला अध्यक्ष राघव शर्मा की गैर मौजूदगी में इस प्रदर्शन में राजे गुट के करीबी शामिल हुए। हालांकि राजपाल और चतुर्वेदी को छोड़ दे तो शेष जनप्रतिनिधि केवल ज्ञापन देने के समय ही अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने पहुंचे।

प्रदर्शन की बात करें तो गहलोत सरकार की दो साल से जन विरोधी नीतियों और कुशासन के विरोध में यह प्रदर्शन जयपुर कलेक्ट्रेट पर किया गया। इस प्रदर्शन से पहले जयपुर के चिंकारा कैंटीन नगर निगम फायर स्टेशन से कलेक्ट्रेट तक भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली।

रैली जैसे ही कलेक्ट्रेट सर्किल पहुंची तो वहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने का प्रयास किया। यहां उन्हें पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर रोक लिया, जिसके बाद भाजपा के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट की दीवार पर चढ़कर गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

यह भी पढ़ें-राज्यपाल ने सांसद रामस्वरूप शर्मा के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की