
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को गुड़गांव मे हुआ था। प्रारंभिक पढ़ाई गुड़गांव से पूरी करने के बाद,राजकुमार ने स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की। इसके बाद राजकुमार ने एफटीआई पुणे से भी पढ़ाई की और मुंबई शिफ्ट हो गए। बॉलीवुड में राजकुमार ने फिल्म लव सेक्स और धोखा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। राजकुमार ने बॉलीवुड में रागिनी एमएमएस, शैतान, काय पो चे, शाहिद, शादी में जरूर आना, स्त्री, जजमेंटल है क्या, रूही अफ़जाना जैसी फिल्मो मे काम किया है।
राजकुमार को फिल्म काय पो चे के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। तो वहीं फिल्म शाहिद’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। राजकुमार राव की आने वाली फिल्मों में बधाई दो में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ और फिल्म हम दो हमारे दो में नजर आएंगे । स्त्री’ राजकुमार राव के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी ने भी अहम भूमिका निभाई थी।