
बॉलीवुड म्यूजिशियन और गायक वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। वाजिद के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड स्तब्ध है। वाजिद लंबे वक्त से किडनी में इन्फेक्शन की समस्या से जूझ रहे थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका निधन हो गया।
वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हो गया।
वाजिद खान का जन्म उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुआ था। संगीत उन्हें विरासत में मिला था। उनकी पीढिय़ां संगीत से जुड़ी हुई हैं। उनके पिता उस्ताद शराफत अली खान, एक जाने-माने तबला वादक जबकि दादा उस्ताद अब्दुल लतीफ खान पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हुए संगीतकार और सारंगी वादक थे।
वाजिद की जोड़ी ने सलमान खान की कई फिल्मों में म्यूजिक भी दिया जो हिट रहा।
वाजिद बहुत ही जिंदादिल इंसाने थे। उनकी खुशमिजाजी के कारण वह पूरे बॉलीवुड के चहेते थे। बॉलीवुड में साजिद-वाजिद के नाम से म्यूजिशियन जोड़ी काफी मशहूर थी।
यह भी पढ़ें-सलमान नाश्ते में खाते हैं घोड़े का चारा, यकीन ना आए तो देखिए वीडियो
सलमान खान वाजिद की जोड़ी ने सलमान खान की कई फिल्मों में म्यूजिक भी दिया जो हिट रहा। वाजिद ने अपने भाई साजिद खान के साथ मिलकर अपने करियर की शुरुआत ही सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से की थी। इसके बाद साजिद-वाजिद की जोड़ी ने सलमान खान की कई फिल्मो में म्यूजक़ि दिया
- गर्व
- तेरे नाम
- तुमको ना भूल पाएंगे
- मुझसे शादी करोगी
- पार्टनर
- वॉन्टेड
- हैलो, गॉड तुस्सी ग्रेट हो
- वीर
- दबंग
- एक था टाइगर
सलमान के लिए आखिरी गाना भाई-भाई भी वाजिद ने ही कंपोज किया था।
सलमान के लिए आखिरी गाना भाई-भाई भी वाजिद ने ही कंपोज किया था। यह गाना आजकल काफी धूम मचा रहा है। वाजिद के करियर का पहला गान भी सलमान के लिए था और आखिरी गाना भी।
सलमान खान के दो सॉन्ग भाई भाई और प्यार करोना में साजिद-वाजिद ने ही संगीत दिया है। ये गाना यू-ट्यूब पर रिलीज़ किया गया है।