बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस

saroj khan
saroj khan

बॉलीवुड के बड़ेे बड़े स्टार्स को अपने इशारों पर नचाने वाली कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। सरोज खान ने तकरीबन 200 गानों पर काोरियाग्राफी की है। उनकी कोरियाग्राफी के निर्देशन में माधुरी दीक्षित से लेकर श्रीदेवी, गोविंदा, अनिल कपूर और आमिर खान, सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स में उनके डांस स्टेप्स पर थिरकते थे। सरोज खान का मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में निधन हो गया है।

बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। सरोज खान को कुछ निधन पहले सांस लेने में शिकायत के बाद बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था

सरोज खान के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। सरोज खान को कुछ निधन पहले सांस लेने में शिकायत के बाद बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन कुछ दिन बाद ही वो ठीक हो गई थीं और अपने घर वापस आ गई थीं। इस बात की पुष्टि उनके घरवालों ने की थी। लेकिन अब सरोज ख़ान कार्डियक अरेस्ट की वजह से हमारा साथ छोडक़र चली गई हैं। कोरियोग्राफर की उम्र 72 साल थी।

सरोज खान बॉलीवुड में कलााकारों की सबसे खास कोरियोगा्रफर थीं। सभी कलाकारों से उनके निजी संबंध थे। माधुरी दीक्षित तो इंटरव्यू में कह चुकी हैं सरोज खान की कोरियाग्राफी निर्देशन में उन्हें डांस करना अच्छा लगता है उनसे डांस की कई बारिकियां सीखीं। जबकि सरोज खान ने माधुरी दीक्षित की तारीफ करते हुए कहा था कि माधुरी को उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती थीं वह एक बार में डांस स्टेप्स समझ जाया करती थीं और डांस शूट को एक ही टेक में पूरा कर लिया कर लेती हैं।

यह भी पढ़ें-बॉलीवुड आर्टिस्ट का सब्जी बेचते वीडियो वायरल, यह है वजह

गौरतलब है कि इस साल बॉलीवुड को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। बॉलीवुड के कई कलाकार दुनिया के रुख्सत हो चुके हैं। इरफान खान, ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, संगीतकार वाजिद जैसे बड़े स्टार्स इस दुनिया से जा जा चुके हैं ऐसे में सरोज खान बॉलीवुड के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।