टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य विजेता सुंदर गुर्जर का स्वागत

दौसा। टोक्यो ओलंपिक 2021 में जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक विजेता सुंदर सिंह गुर्जर का शुक्रवार को दौसा में स्वागत किया गया। पैरा ओलंपिक के समाप्ति के बाद पहली बार दौसा में आने पर सुंदर गुर्जर का स्वागत समारोह सत्यम में हुआ। सुंदर सिंह के गुरु महेंद्र चांदा और उनकी टीम के राधेश्याम शर्मा, मनोहर शर्मा, धर्मेंद्र गुर्जर राजेश गुर्जर ने स्वागत किया।

गिरिराज धरण मंदिर के पास राधा रानी गार्डन में युवाओं ने ओलंपियन सुंदर सिंह गुर्जर का स्वागत किया। भाजपा के भांडारेज संगठन मंत्री सुमेर सिंह अवाना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुर्जर को 21 किलो की माला पहनाई व साफा बांधा। मंडल उपाध्यक्ष प्रह्लाद शर्मा गणेशपुरा, मुकेश चौहान, मोहर सिंह अवाना, राधेश्याम सैनी, बिहारीलाल खेड़ली, मोनू गणेशपुरा, सुरेंद्र सिंह डोइ, हुकम सिंह अवाना आदि मौजूद थे।

महवा(ग्रामीण)। पैराओलंपिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले सुंदर सिंह का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। पदक विजेता सुंदर गुर्जर शुक्रवार को अपने गांव लौटे थे। सुंदर सिंह के साथ गाडिय़ों का करीब 5 किलोमीटर लंबा काफिला था। खेड़ला में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष टीकम सिंह के नेतृत्व में सरपंच मोहन सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीणों व रतनपुरा में पूर्व सैनिक कल्याण समिति के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने स्वागत किया। सुंदर ने युवाओं से खेलों के प्रति रुचि जाग्रत करने की बात कही। सूबेदार राजहंस गुर्जर, कैप्टन निहाल सिंह, कैप्टन मुकट सिंह आदि मौजूद थे।

धनावड़। टोक्यो पैरालंपिक में इतिहास रचने वाले सुपरस्टार कांस्य पदक विजेता सुंदर गुर्जर का जयपुर से करौली जाते समय रेटा बस स्टैंड के समीप युवाओं ने स्वागत किया। अमरसिंह व निहाल सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने फूल माला व साफा बांधकर स्वागत किया। भारत के पैरालंपिक सुपरस्टार्स की एक झलक पाने के लिए भीड़ जमा हो गई। पैरा-एथलीटों का माल्यार्पण और तालियों की गडग़ड़ाहट से स्वागत किया गया। कांस्य पदक विजेता सुंदर गुर्जर ने कहा कि भारत के लोगों ने हम पर जीतना प्यार बरसाया।

यह भी पढ़ें-गणेश चतुर्थी पर मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना, गजानन को लगाया लड्डुओं का भोग