बीएस येदियुरप्पा ने पूर्व क्रिकेटर बी विजयकृष्ण के निधन पर जताया शोक

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भारत के पूर्व क्रिकेटर बी विजयकृष्ण के निधन पर शोक व्यक्त किया है। विजयकृष्ण का 72 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया।

येदियुरप्पा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ” हमने एक महान क्रिकेटर खो दिया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि परिवार के सदस्यों को दुख सहने की शक्ति दे।”

former cricketer B Vijayakrishna

बता दें कि बी विजयकृष्ण ने एक हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में अपने 15 साल के करियर में 80 प्रथम श्रेणी क्लास मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 2000 से अधिक रन बनाए और 194 विकेट लिए।