गुरु प्रदोष पर राशि अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करने से मिलेगा पुण्यफल, मिट जाएंगे सारे कष्ट

भगवान शिव
भगवान शिव

हिंदू धर्म में गुरु प्रदोष व्रत को बेहद महत्वपूर्ण और उत्तम माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन जातक कठिन उपवास कर शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना करते हैं। इस उपवास को करने से जातक को शिव परिवार की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है। बता दें कि इस दिन भगवान शिव का अभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन अगर आप गुरु प्रदोष पर अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करते हैं, तो जातक शुभ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि राशि अनुसार किन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

राशि अनुसार भगवान शिव का करें अभिषेक

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को गुरु प्रदोष पर भगवान शिव का शहद से अभिषेक करना चाहिए।

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों को दूध से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को गुरु प्रदोश पर गंगाजल में पान के पत्ते मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।

कर्क राशि

इस राशि के लोगों को दही में शक्कर मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।

सिंह राशि

वहीं सिंह राशि के लोगों को भोलेनाथ का अभिषेक जल में शहद और गुड़ मिलाकर करना चाहिए।

कन्या राशि

इस राशि के लोगों को महादेव का अभिषेक गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।

तुला राशि

इस राशि के लोगों पर भगवान शिव का गाय के घी से अभिषेक करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को पंचामृत और शहद से महादेव का अभिषेक करना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को गुरु प्रदोष पर गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

मकर राशि

इस राशि के जातकों को नारियल के पानी से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों को पवित्र जल में काले मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को भोलेनाथ का अभिषेक पीले चंदन मिश्रित जल से करना चाहिए।