
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मोटापा एक आम समस्या बन गया है। जब मोटापा बढ़ता है तो पेट, कमर, जांघों या फिर चेस्ट और पीठ के आसपास ज्यादा चर्बी जमा हो जाती है। इससे हमारा पूरा लुक बिगड़ जाता है। हम अपनी कोई भी पसंदीदा ड्रेस नहीं पहन पाते हैं। महिलाएं ब्रेस्ट फैट से भी ज्यादा परेशान रहती हैं। पीठ के ऊपरी हिस्से की चर्बी को ही ‘ब्रेस्ट फैट’ के नाम से जाना जाता है। कई बार घंटों जिम करने के बाद भी कोई सफलता हाथ नहीं लगती है। ब्रा फैट न सिर्फ शरीर को सुडौल बनने से रोकती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी कम कर देती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जो ब्रा फैट कम करने में मददगार साबित होंगी। ये 6 एक्सरसाइज करने से गायब हो जाएगी ब्रेस्ट की चर्बी
पुश-अप्स

पुश-अप्स न सिर्फ चेस्ट और आम्र्स बल्कि अपर बैक के फैट को भी टारगेट करते हैं। अगर आप रोजाना 10 से 15 पुश-अप्स करती हैं तो धीरे-धीरे चर्बी पिघलने लगती है। दरअसल, पुश-अप्स करने से पीठ के मसल्स मजबूत होते हैं। आप धीरे-धीरे पुश-अप्स की संख्या को बढ़ाते रहें।
आर्म सर्कल्स
ये एक्सरसाइज बेहद आसान और असरदार है। इसे करने के लिए अपने दोनों हाथों को कंधे की ऊंचाई पर फैलाएं। अब छोटे-छोटे गोल चक्र बनाते हुए आगे और पीछे घुमाएं। इसे 30 सेकंड तक दोहराएं। यह एक्सरसाइज कंधों, बाजुओं और ऊपरी पीठ की चर्बी को कम करने में मदद करती है।
प्लैंक
प्लैंक एक कोर एक्सरसाइज है। ये हमारे पूरे शरीर को टोन करती है। खासकर पेट, पीठ और कंधों के मसल्स को मजबूत बनाती है। इसे करने से ब्रा फैट को कम करने में भी मदद मिलती है।
माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज
पोश्चर को सही करने और शरीर को टोन करने के लिए इसे बेहद असरदार माना गया है। रोजाना इस एक्सरसाइज को करने से ब्रा फैट से छुटकारा मिल सकता है। इसे करने के ल?िए सबसे पहले प्लैंक पोजिशन में आ जाएं। फिर एक-एक करके अपने घुटनों को चेस्ट तक लाएं। इसके बाद पैरों को तेजी से आगे-पीछे चलाएं।
डम्बल रिवर्स फ्लाई
इसे करने के लिए आपको दो हल्के डम्बल्स की जरूरत पड़ेगी। पैरों को थोड़ा मोड़ें, शरीर को थोड़ा आगे झुकाएं और दोनों हाथों को फैलाकर पीछे की ओर उठाएं। यह पीठ की मांसपेशियों पर काम करती है और ब्रा फैट को तेजी से घटाती है।
कार्डियो और योग
तेज चलना, साइकिलिंग, रस्सी कूदना जैसे कार्डियो वर्कआउट्स भी ब्रा फैट को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, भुजंगासन, धनुरासन और त्रिकोणासन जैसे योगासन भी पीठ और कंधों की चर्बी कम करने में फायदेमंद होते हैं। आप इन्हें रोजाना अपनी रूटीन का हिस्सा जरूर बना लें।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के सुसाइड ड्रोन हमले को भारत ने नाकाम किया