
आजकल पेट की चर्बी को कम करना बहुत मुश्किल हो गया है। दरअसल, पेट में जमा चर्बी कई बीमारियों को बढ़ावा दे सकती है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग खुद को समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में उनका वजन तेजी से बढ़ जाता है। लेकिन आपके पास अगर एक्सरसाइज करने के ल?िए सुबह समय नहीं है तो आप रात में भी कुछ एक्सरसाइज कर पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। आपको बस 15 से 20 मिनट का समय देना होगा। आप जिस भी दिन से ये एक्सरसाइज शुरू करें उस दिन अपना वेट चेक करें। 10 दिन बाद दोबारा अपना वजन देखें, आपको खुद फर्क मालूम हो जाएगा। हम आपको कुछ ऐसे ही नाइट एक्सरसाइज क बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपके पेट की चर्बी तो कम होगी ही, साथ ही आपको रात में नींद भी अच्छी आएगी। आइए उन एक्सरसाइज के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये एक्सरसाइज करने से कम होगा वैली फैट और स्लिम हो जाएंगे आप
प्लैंक

प्लैंक एक बेहतरीन कोर स्ट्रेंथ एक्सरसाइज है। यह पेट के मसल्?स को मजबूत करता है। इसके साथ ही ये पेट की चर्बी को कम करने में भी सहायक है। वैसे तो इसे सुबह करने की सलाह दी जाती है। लेकिन आप इसे रात में खाने से पहले भी कर सकते हैं। इसे करने के लिए आप अपने पेट के बल लेट जाएं। अब कोहनी और पैर के पंजों पर शरीर का भार डालते हुए सीधा उठें। शरीर को सीधा रखते हुए 30-60 सेकंड तक इसी पोस्?चर में रहें। इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराएं।
स्क्वैट्स
पेट की चर्बी को कम करने के लिए स्क्वैट्स भी सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज में से एक है। ये एक्सरसाइज बिल्कुल सिट अप सिट डाउन की तरह होती है। इसके करने के लिए आप एकदम सीधे खड़े हो जाएं और दोनों हाथों को सामने की तरफ लाएं। अब घुटनों को मोड़ लें और नीचे की ओर झुक जाएं। आपको एकदम नीचे तक झुककर बैठने की जरूरत नहीं है। इस एक्सरसाइज को कम से कम पांच मिनट तक के लिए करें। इससे पेट की चर्बी जल्दी कम होने लगती है। बॉडी में भी अच्छा शेप आएगा।
लेग रेज
लेग रेज निचले पेट की चर्बी को कम करने का बेहतरीन जर?िया है। इसके करने के ल?िए आप पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद हाथों को हिप्स के नीचे रखें। पैरों को सीधा रखते हुए धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। कुछ सेकंड तक रोकें रहें और फिर धीरे-धीरे नीचे लाएं। इसे कम से कम 10-15 बार करें। इससे भी तेजी से बैली फैट कम होता है।
यह भी पढ़ें : राइजिंग राजस्थान समिट से पहले जयपुर में मुख्यमंत्री शर्मा का दौरा