उत्तराखंड में आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार, 11 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

आज उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार होगा। इस दौरान 11 विधायकों शाम 5 बजे मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने बताया कि केंद्रीय संसदीय बोर्ड अभी नामों पर चर्चा कर रहा है।

राजनीतिक उथल-पुथल के बीच त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह नए मुख्यमंत्री के रूप में गौढ़ी-गढ़वाल से सांसद तीरथ सिंह रावत ने शपथ ली थी। अब वह अपना मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रहे हैं।

इससे पहले गुरुवार को नए मंत्रिमंडल के गठन को लेकर दिल्ली में सियासी मुलाकात जारी रही। दुष्यंत गौतम मंत्रियों के नामों को लेकर भाजपा के संगठन मंत्री बीएल संतोष से मिले थे। यह मुलाकात 40 मिनट तक चली थी, जिसमें नए मंत्रियों के नामों को लेकर चर्चा की गई थी।

उधर, भाजपा ने राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं्र मंत्रिमंडल विस्तार से पहले उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से सौजन्य भेंट की।

यह भी पढ़ें-ब्रिटेन की संसद में भारत के कृषि कानूनों पर बहस किए जाने को थरूर ने सही ठहराया