भाजपा की बैठक में किया पन्ना प्रमुख अभियान को सफल बनाने का आह्वान

चूरू। ओसवाल बड़ा बस पंचायती भवन में गुरुवार रात को पन्ना प्रमुख अभियान को लेकर भाजपा की बैठक प्रदेश मंत्री अशोक सैनी के आतिथ्य में हुई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक पींचा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सैनी सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमजान अली चौपदार, एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री मेघराज मीणा, मनोज बाटेड़ आदि का अभिनंदन किया। बैठक को संबोधित करते हुए सैनी ने पन्ना प्रमुख अभियान सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान भैरूसिंह राजपुरोहित, सवाई बड़ी मंडल अध्यक्ष प्रभुदयाल सारण, भानीपुरा मंडल अध्यक्ष प्रकाश भाकर, शहर मंडल अध्यक्ष नारायण माली, पूलासर मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह छाजूसर, जिला महामंत्री जितेंद्र शर्मा, जिला प्रवक्ता श्याम जोशी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सारण, महामंत्री मोहरसिंह पोटलिया, शहर महामंत्री बाबूलाल प्रजापत, राकेश जगरवाल, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेश टाक, उपनेता प्रतिपक्ष मदन ओझा, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष मुरलीधर सैनी, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र सोनी मूलचंद दूगड़, पार्षद अमरचंद मीणा, दीपक बैद आदि मौजूद रहे।

रतनगढ़. भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक सैनी का गुरुवार को हुडेरा फाटा पर माली समाज तहसील अध्यक्ष महेश सैनी के नेतृत्व में समाज के लोगों ने स्वागत किया।

इस अवसर पर दुर्गाराम कम्मा, शंकर कम्मा, बजरंगलाल गौड़, ओमप्रकाश गौड़, सीताराम गौड़, कुरड़ाराम तंवर, शिवम सुईवाल, मदनलाल गौड़, नगेंद्र गौड़, तिलोक कम्मा, ओमप्रकाश सुईवाल, श्रीकृष्ण गौड़, जयप्रकाश गौड़, भरत सुईवाल आदि मौजूद रहे।