एनएसएस से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

अजमेर। राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय सिविल लाइन में राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस का प्रथम एक दिवसीय शिविर पार्षद नौरत गुर्जर के विशिष्ट अतिथि में संपन्न हुआ। गुर्जर ने स्वयंसेवकों को आत्मानुशासन तथा राष्ट्र सेवा में स्वयंसेवकों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय प्रांगण, खेल मैदान, कक्ष-कक्षों में सघन स्वच्छता अभियान के माध्यम से विद्यालय का सौंदर्यकरण किया गया। बगीचे में रखें पौधों और गमलो पर रंग रोशन किया गया। गोद ली गई बस्ती में कोरोना जन जागरण रैली द्वारा नागरिकों को जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कोरोना पर्यावरण संरक्षण एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश िदया। कार्यक्रम अधिकारी अनिता गढ़वाल ने शिविर कार्यों पर प्रकाश डाला।

तोपदड़ा स्कूल में शिविर

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपदड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रथम एक दिवसीय शिविर लगाया गया। कार्यक्रम अधिकारी वरुण कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना उद्देश्य व वार्षिक पंचांग की जानकारी दी। संस्था प्रधान शंभू सिंह लांबा ने विषय परिस्थितियों में किए गए सेवा कार्यों के बारे में बताया। छात्रों को स्वयं की प्रेरणा से राष्ट्रहित में सदैव अग्रणी बने रहने का मंत्र दिया।

विजय सिंह हैड कांस्टेबल ने स्वयं सेवकों को यातायात नियमों बाल श्रम कानून आदि की जानकारी दी। भंवर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में छात्रों ने श्रमदान किया। राजबाला ने राष्ट्रभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। पुरानी मंडी स्थित राजकीय केंद्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की एनएसएस के स्वयं सेवकों का एक दिवसीय शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया, जिसमें प्रभारी व्याख्याता मीता यादव की देखरेख में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई।

शाला परिसर में स्वच्छता एक अभियान के तहत श्रमदान किया। प्रधानाचार्य गीता जिरोतिया ने बताया कि इस अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव पर गांधीजी की 150वीं जयंती विषय पर निबंध प्रतियोगिता व्याख्याता रेखा शर्मा के सान्निध्य में कराई गई। फायसागर रोड स्थित राजकीय बालिका स्कूल में एनएसएस शिविर आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें-अभियान में अधिकतम लाभ उठाने के लिए लोग करें भागीदारी : चतुर्वेदी