स्वेज नहर में 6 दिन तक फंसे कार्गो शिप पर 7500 करोड़ रूपए से ज्यादा का जुर्माना

मिस्र की स्वेज नहर में 6 दिन तक फंसे कार्गो शिप एवर गिवन पर स्थानीय अथॉरिटी ने 7500 करोड़ रुपए से ज्यादा का भारी भरकम जुर्माना लगाया है। इस जहाज के 23 मार्च से 29 मार्च के बीच नहर में फंसे होने से यह रूट जाम हो गया था। इससे करीब 150 अन्य जहाजों की आवाजाही रुक गई थी।

इससे केवल ट्रांजिट फीस के तौर पर स्वेज कैनाल अथॉरिटी को 95 मिलियन डॉलर (714 करोड़ रुपए) से ज्यादा का नुकसान हुआ। अब सरकार ने जहाज को जब्त कर लिया है। मिस्र की सरकार ने यह कदम स्वेज कैनाल अथॉरिटी की अपील पर इस्लामिया शहर की अदालत की तरफ से जारी आदेश के बाद उठाया है।

जहाज के फंसने की वजह से नहर में यातायात बंद हो गया था, जिस वजह से शिप को हर घंटे लगभग 400 मिलियन डॉलर यानी करीब 3 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा था। 6 दिन फंसा यानी 144 घंटे। इस हिसाब से जहाज को कुल 4 लाख 32 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें- रूस के राजनायिक बाबुश्किन ने कहा-रूस, पाकिस्तान को इसलिए हथियारों की सप्लाई करता है, ताकि वे आतंकियों का खात्मा कर सके