साद हुसैन रिजवी की गिरफ्तारी के बाद जमकर हो रही हिंसा, 7 लोगों की मौत

अब तक 2000 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने बुधवार को साद की पार्टी टीएलपी को आतंकी संगठन घोषित कर उस पर बैन लगा दिया है।

टीएलपी चीफ रिजवी को 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद हजारों लोग उसकी रिहाई के लिए सड़कों पर उतर आए। गिरफ्तारी से नाराज लोगों ने पुलिस और पाकिस्तान रेंजर्स पर हमला कर दिया।

जवाबी फायरिंग में 5 लोगों की मौत हो गई। हिंसा में 2 पुलिसकर्मी भी मारे गए। इधर, टीएलपी का दावा है कि पुलिस की फायरिंग में उनके 12 समर्थक मारे गए हैं।

यह भी पढ़ें-स्वेज नहर में 6 दिन तक फंसे कार्गो शिप पर 7500 करोड़ रूपए से ज्यादा का जुर्माना